Honor GT के लुक का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस

Honor चीनी बाजार में 16 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट में गेमिंग फोकस्ड और किफायती फ्लैगशिप फोन Honor GT पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2024 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Honor GT में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Honor GT में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • Honor GT में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Honor GT में 6.7 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Weibo/ Panda is very bald

Honor चीनी बाजार में 16 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट में गेमिंग फोकस्ड और किफायती फ्लैगशिप फोन Honor GT  पेश करने वाला है। ब्रांड ने टीजर में स्मार्टफोन के रियर डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा कर दिया है। हाल ही में टिपस्टर पांडा इज बाल्ड की नई लीक में Honor GT के व्हाइट वर्जन की रियल लाइफ फोटो सामने आई हैं और उसके साथ कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी हुआ है। यहां हम आपको Honor GT के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor GT Design


Honor GT के व्हाइट वर्जन में एक शानदार और स्लीक लुक है। Honor GT के फ्रंट में एक फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जो चारों ओर स्लिम बेजेल्स से घिरी हुई लग रही है। रियर की ओर रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ GT लोगो है, जो लुक को बेहतर बना रहा है।


Honor GT Specifications


लीक के अनुसार, Honor GT में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें प्लास्टिक मिडिल फ्रेम के साथ फ्लैट डिजाइन होगा। डिस्प्ले हाई फ्रीक्वेंसी 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 5,300mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की मोटाई 7.7 मिमी और वजन 186 ग्राम है। Honor GT कई स्टोरेज कॉन्फिगरेशन जैसे कि 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB ऑप्शन में आएगा। यह स्मार्टफोन कलर ऑप्शन के मामले में आइस क्रिस्टल व्हाइट, फैंटम ब्लैक और ऑरोरा ग्रीन में उपलब्ध होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.