Honor GT गेमिंग फोन लॉन्च, 16GB रैम, Snapdragon 8 Gen 3 चिप जैसे धांसू फीचर्स, जानें कीमत

फोन में 4000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 09:26 IST
ख़ास बातें
  • फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा इसमें दिया गया है।
  • फोन का वजन 196 ग्राम है।

Honor GT में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor GT Launched: Honor ने गेमिंग स्मार्टफोन Honor GT को लॉन्च किया है। कंपनी का यह पहला हार्डकोर गेमिंग स्मार्टफोन कहा जा रहा है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 4000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस है और 1200 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया है जिसके साथ में 16GB रैम की पेअरिंग दी गई है। आइए जानते हैं इसकी बैटरी, चार्जिंग और अन्य खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Honor GT Price

Honor GT का शुरुआती वेरिएंट 12GB + 256GB कंफिग्रेशन में 2,199 युआन (लगभग 25,600 रुपये) में आता है। फोन का टॉप वेरिएंट 16GB + 512GB कंफिग्रेशन में आता है जिसकी कीमत 2899 युआन (लगभग 33,800 रुपये) है। फोन को कंपनी ने Phantom Black, Ice Crystal White, और Aurora Green कलर्स में पेश किया है। इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इसे चीन में 24 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Honor GT Specifications

Honor GT गेमिंग फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2664x1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह FHD डिस्प्ले के साथ आता है और फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस है और 1200 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें आई प्रोटेक्शन फीचर भी कंपनी ने दिया है। फोन Android 15 आधारित MagicOS 9.0 पर रन करता है। 

फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगा है जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। गेमिंग फोन होने के चलते कंपनी ने इसमें 3D नेचरल सर्कुलेशन कूलिंग सिस्टम भी दिया है जो लम्बे गेमिंग सेशंस के दौरान फोन को गर्म होने से बचाएगा। फोन में AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं जिनमें AI रेंडरिंग, AI फेस रिकग्निशन, AI फोटोग्राफी आदि शामिल हैं। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। फोन में 12MP का अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड हो सकते हैं। फोन में फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का वाइड एंगल कैमरा मिल जाता है। यह 1080P तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें EIS स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। 

Honor GT डिजाइन में स्लीक और लाइट-वेट बताया गया है। इसके डाइमेंशन देखें तो फोन लम्बाई में 161mm, चौड़ाई में 74.2mm और मोटाई में 7.7mm का है। फोन का वजन 196 ग्राम है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.