Honor Days Sale: Honor 9N, Honor 9 Lite, Honor 7S समेत कई हॉनर स्मार्टफोन पर छूट

Huawei ने Honor ब्रांड ने एक और सेल आयोजित की है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Honor Days Sale चल रही है। इसका आगाज़ 26 नवंबर को हुआ और यह 29 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 नवंबर 2018 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Honor 7S को फ्लिपकार्ट पर 29 नवंबर तक 5,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • Honor 7A को इस सेल में 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • Honor 10 को 8,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है
Huawei ने Honor ब्रांड ने एक और सेल आयोजित की है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Honor Days Sale चल रही है। इसका आगाज़ 26 नवंबर को हुआ और यह 29 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में अलग-अलग प्राइस कैटेगरी के Honor स्मार्टफोन को सस्ते में बेचा जा रहा है। Honor 9N, Honor 9 Lite, Honor 7S, Honor 9i, Honor 7A और Honor 10 जैसे हैंडसेट इस सेल का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सितंबर के बाद एक बार फिर हॉनर डेज़ सेल आयोजित हो रही है।

Flipkart पर Honor 9N बजट स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। वहीं, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 11,999 रुपये (13,999 रुपये) में उपलब्ध है। Honor 9N, कंपनी के उन किफायती हैंडसेट में से एक है जो डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 3000 एमएएच बैटरी है।

Honor 9 Lite भी कंपनी का एक और लोकप्रिय हैंडसेट है। इसका 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में बिक रहा है। आम तौर पर इस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रहती है। हॉनर 9 लाइट का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये का है। इसकी एमआरपी 16,999 रुपये है। इस फोन में दो-दो फ्रंट व रियर कैमरे हैं।

8,999 रुपये वाले Honor 7S को फ्लिपकार्ट पर 29 नवंबर तक 5,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यह भारतीय मार्केट में Honor का सबसे किफायती हैंडसेट है। ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में मिलने वाले हॉनर 7एस में 18:9 डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3020 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

Honor 7A को इस सेल में 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 10,999 रुपये है। अहम खासियतों की बात करें तो हॉनर 7ए में फेस अनलॉक फीचर, डुअल रियर कैमरा और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है। हॉनर डेज़ सेल में Honor 9i 12,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह फोन किरिन 659 प्रोसेसर, दो-दो फ्रंट व रियर कैमरे और 3,340 एमएएच बैटरी से लैस हैं।
Advertisement

फ्लिपकार्ट पर Honor 10 को 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आम तौर पर इसकी कीमत 32,999 रुपये रहती है। फोन मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लू रंग में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 9N, Honor 9 Lite, Honor 9i, Honor 7S, Honor 7A, Honor 10, Honor, Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.