Honor 9X जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Honor ने ज़ारी किए टीज़र्स

Honor 9X को बीते साल जुलाई महीने में चीन में लॉन्च किया था। हॉनर 9एक्स स्मार्टफोन बिना नॉच वाले डिस्प्ले, हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर, जीपीयू टर्बो 3.0, किनारे पर दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

Honor 9X जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Honor ने ज़ारी किए टीज़र्स

Honor 9X है हॉनर 8एक्स का अपग्रेड

ख़ास बातें
  • हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलेगा
  • हॉनर 9एक्स की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है Honor 9X में
विज्ञापन
Honor 9X को भारत में लॉन्च करने की तैयारी हो गई है। कंपनी ने इस संबंध में टीज़र्स रोलआउट कर दिए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में Honor India के प्रेसिडेंट चार्ल्स पेंग ने खुलासा किया था कि हॉनर 9एक्स को इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। एंड्रॉयड और हॉनर फोन की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा था, “हॉनर 9एक्स को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह एंड्रॉयड और गूगल मोबाइल सर्विसेज पर चलेगा। इसमें गूगल प्ले भी होगा।” टीज़र्स से फोन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में फीचर्स और डिज़ाइन से जुड़ी जानकारियों के भी टीज़र्स जारी करेगी।

Honor India के ट्विटर हैंडल से कई टीज़र्स ज़ारी किए गए हैं। ये Honor 9X को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा करते हैं। ट्वीट में ‘X' शब्द पर जोर दिया गया है। एक ट्वीट में कंपनी ने उन सभी फोन का याद किया है जो उसकी एक्स सीरीज़ का हिस्सा हैं। यहां पर Honor 4X से लेकर Honor 8X का ज़िक्र है। वीडियो के अंत में कहा गया है कि देयर इज़ समथिंग मोर कमिंग। संभवतः यह Honor 9X को जल्द ही मार्केट में लाने की ओर इशारा है। लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पेंग ने गैजेट्स 360 को बताया था कि फोन इस महीने ही लॉन्च होगा।

याद रहे कि Honor 9X को बीते साल जुलाई महीने में चीन में लॉन्च किया था। अहम खासियतों की बात करें तो हॉनर 9एक्स स्मार्टफोन बिना नॉच वाले डिस्प्ले, हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर, जीपीयू टर्बो 3.0, किनारे पर दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है।
 

Honor 9X price in China

चीनी मार्केट में हॉनर 9एक्स की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में बेचा जाएगा। हैंडसेट का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) का है। हॉनर 9एक्स को मिडनाइट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया गया है। भारत में कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
 

Honor 9X स्पेसिफिकेशन

हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलेगा। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 391 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ। स्मार्टफोन में रफ्तार देने की जिम्मेदारी किरिन 810 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

हॉनर 9एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.8 है। डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।

हॉनर 9एक्स की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 163.1×77.2×8.8 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • कमियां
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710एफ
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  2. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  4. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  5. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  6. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  8. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  9. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  10. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »