Honor 9X में हो सकता है यह प्रोसेसर, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक

टिप्सटर का दावा है कि Honor 9X संभवतः एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा। डाइमेंशन 6.5 से 6.7 इंच के बीच होगा। टिप्सटर का यह भी कहना है कि इस फोन में हुवावे किरिन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है जो किरिन 710 प्रोसेसर का अपग्रेड है।

Honor 9X में हो सकता है यह प्रोसेसर, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक
ख़ास बातें
  • Honor 9X Pro के स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं
  • Honor 9X में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंने का दावा
  • Honor 9X संभवतः एलसीडी डिस्प्ले के साथ आए
विज्ञापन
बहुत दिनों पहले ही जानकारी मिली थी कि Honor ब्रांड Honor 9X Pro नाम के एक स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जिस टिप्सटर ने हमें Honor 9X Pro के बारे में बताया था। अब उसने Honor 9X स्मार्टफोन के बारे में ट्वीट किया है। माना जा रहा है कि यह हैंडसेट Honor 8X का अपग्रेड होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि Honor अपनी 9एक्स सीरीज़ में दो स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। हम Honor 9X और Honor 9X Pro को एक साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। हॉनर 9एक्स में हुवावे किरिन 810 प्रोसेसर होने का दावा किया गया है।

टिप्सटर Rodent950 ने इस महीने ही हॉनर 9एक्स प्रो हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन लीक किए थे। अब उन्होंने हॉनर 9एक्स के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं। टिप्सटर का दावा है कि Honor 9X संभवतः एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा। डाइमेंशन 6.5 से 6.7 इंच के बीच होगा। टिप्सटर का यह भी कहना है कि इस फोन में हुवावे किरिन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है जो किरिन 710 प्रोसेसर का अपग्रेड है।

लीक से यह भी खुलासा हुआ है कि Honor 9X में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे। पिछले हिस्से पर 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। कथित Honor 9X में 3,750 एमएएच की बैटरी दिए जाने की कयास हैं जो 10 वॉट के चार्जर के साथ आएगा।

Honor 9X Pro के स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। खुलासा किया गया है कि नए Honor फोन में 6.5 या 6.7 इंच का एलसीडी पैनल हो सकता है। यह होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा। इसमें 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के लिए जगह होगी। Honor 9X Pro में चार रियर कैमरे होंगे। अन्य स्पेसिफिकेशन में हॉनर 9एक्स प्रो में 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक, 4,000 एमएएच बैटरी और 3डी ग्लास डिज़ाइन शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Honor 9X, Huawei Honor 9X Leak
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »