Honor 9X Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, चार रियर कैमरों से हो सकता है लैस

एक चीनी टिप्सटर ने अपने ट्विटर अकाउंट (@RODENT950) के ज़रिए Honor 9X Pro के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं। खुलासा किया गया है कि नए Honor फोन में 6.5 या 6.7 इंच का एलसीडी पैनल हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जून 2019 16:51 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आ सकता है Honor 9X Pro
  • Honor 9X Pro में 4,000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की संभावना
  • Honor 9X Pro में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर होने का दावा

Honor 8X

Honor 9X Pro के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए हैं। नए Honor फोन को Honor 9X के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है जो बीते साल के Honor 8X का अपग्रेड होगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो हॉनर 9एक्स प्रो के पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। Honor 9X Pro में फ्रंट पैनल पर होल-पंच डिज़ाइन दिए जाने की चर्चा है। इसके अतिरिक्त यह हॉनर ब्रांड का पहला मॉडल होगा जो 7एनएम हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर के साथ आएगा।

एक चीनी टिप्सटर ने अपने ट्विटर अकाउंट (@RODENT950) के ज़रिए Honor 9X Pro के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं। खुलासा किया गया है कि नए Honor फोन में 6.5 या 6.7 इंच का एलसीडी पैनल हो सकता है। यह होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा। इसमें 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के लिए जगह होगी। Honor 9X Pro में चार रियर कैमरे होंगे। इसमें से एक 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। इनके अतिरिक्त एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर का होगा। जो बोकेह इफेक्ट में मदद करेगा।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन में हॉनर 9एक्स प्रो में 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक, 4,000 एमएएच बैटरी और 3डी ग्लास डिज़ाइन शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त Huawei Club नाम के एक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया गया है कि Honor 9X Pro में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर होगा। नया चिपसेट इंटीग्रेटेड एनपीयू से लैस होगा। यह तकनीक Huawei Nova 5 स्मार्टफोन का भी हिस्सा होगी जिसे चीनी मार्केट में 21 जून को लॉन्च किया जाना है।
Advertisement

Honor 9X Pro के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। इसे Honor 9X के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 9X Pro Specifications, Honor 9X Pro Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.