Honor 9X Pro और MagicBook लैपटॉप 24 फरवरी को होंगे लॉन्च

Honor 9X Pro के साथ कंपनी Honor Magicbook लैपटॉप को भी लॉन्च करेगी। यह लॉन्च इवेंट 24 फरवरी को बार्सिलोना, स्पेन में होगा, जिसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 19 फरवरी 2020 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9X Pro को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • फोन के साथ कंपनी पहली बार ग्लोबल मार्केट में अपना लैपटॉप भी लॉन्च करेगी
  • हॉनर मैजिकबुक को भारत में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है
Honor ने घोषणा की है कि वह 24 फरवरी को बार्सिलोना, स्पेन में एक इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जहां कंपनी Honor 9X Pro को लॉन्च करेगी। इस इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हुआवे के सब-ब्रांड ने यह भी खुलासा किया है कि हॉनर 9एक्स प्रो HMS (हुआवे मोबाइल सर्विसेज) कोर के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन होगा और इसमें हुवावे द्वारा बनाया गया हाईसिलिकॉन किरिन 810 चिपसेट शामिल होगा। Honor 9X Pro के अलावा कंपनी Honor Magicbook लैपटॉप भी लॉन्च करेगी। कंपनी का कहना है कि यह ग्लोबल मार्केट में कंपनी का पहला विंडोज़ 10 डिवाइस होगा।

हॉनर ने एक बयान जारी कर बताया है कि कंपनी के इस आगानी फोन और लैपटॉप का लॉन्च इवेंट 24 फरवरी को लोकर समयानुसार शाम 6:30 बजे ( भारतीय समयानुसार रात 11 बजे) शुरू होगा और यह इवेंट हॉनर की ग्लोबल वेबसाइट के साथ-साथ आधिकारिक ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

हॉनर के अध्यक्ष जॉर्ज झाओ ने एक फेसबुक पोस्ट में खुलासा किया है कि ग्लोबल ऑनर 9एक्स प्रो में 7एनएम ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 810 चिपसेट दिया जाएगा, जो पिछले साल जुलाई में चीन में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा Honor 9X Pro का ग्लोबल वेरिएंट एचएमएस (हुआवे मोबाइल सर्विसेज) कोर के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन होगा। जानकारी के लिए बता दें कि HMS GMS (गूगल मोबाइल सर्विसेज) कोर का एक विकल्प है, जिसे हुआवे अमेरिका से हुए ट्रेड बैन के बाद से विकसित कर रही है। इस बैन के बाद से हॉनर और हुआवे गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

Honor Magicbook लैपटॉप को भी 24 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में लॉन्च किया जाना है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आगामी ऑनर लैपटॉप पूरी तरह से नया लैपटॉप होगा या चीन में लॉन्च हो चुके हॉनर मैजिकबुक लैपटॉप का ग्लोबल वेरिएंट होगा।

कंपनी ने पिछले साल जुलाई में चीन में अपना मैजिकबुक प्रो लैपटॉप भी लॉन्च किया था। इस साल की शुरुआत में हॉनर इंडिया के अध्यक्ष, चार्ल्स पेंग ने Gadgets 360 को बताया था कि कंपनी अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए जल्द ही भारत में भी एक लैपटॉप लॉन्च करेगी। इस बात की काफी संभावना है कि 24 फरवरी को लॉन्च होने वाला हॉनर मैजिकबुक लैपटॉप भारत में भी आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
  2. Infinix HOT 70 लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत
  3. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.