हॉनर ने 10,999 रुपये में लॉन्च किया चार कैमरे वाले Honor 9 Lite को

हुवावे के हॉनर ब्रांड का चार कैमरे वाला स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट बुधवार को भारत में एक इवेंट में लॉन्च किया गया। कंपनी इससे पहले भारत में चार कैमरे वाला हॉनर 9आई लॉन्च कर चुकी है। हॉनर 9 लाइट की बिक्री जनवरी से शुरू होगी। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 जनवरी 2018 13:34 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 लाइट में दो रियर व दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं
  • फोन को भारत में दो रैम व वेरिएंट में पेश किया गया है
  • फोन की कीमत भारत में रुपये है
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने भारत में अपना एक और चार कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं हॉनर 9 लाइट की, जिसे बुधवार को एक इवेंट में पेश किया गया। याद रहे कि हॉनर 9आई भारतीय मार्केट में कंपनी का पहला चार कैमरे वाला हैंडसेट है। हॉनर 9 लाइट की बिक्री जनवरी से शुरू होगी। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। चार कैमरे का मतलब है कि आपको फ्रंट व रियर पर दो-दो कैमरे मिलेंगे। Honor 9 Lite हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित कंपनी की लेटेस्ट ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। हॉनर के इस फोन के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। इस हैंडसेट को बीते साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था।
 

हॉनर 9 लाइट की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

हॉनर के इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 10,999 रुपये है। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। दोनों वेरिएंट की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट और हॉनर इंडिया स्टोर पर फ्लैश सेल के जरिए होगी। पहली फ्लैश सेल 21 जनवरी, रविवार को रात 12 बजे से होगी। जबकि दूसरी फ्लैश सेल 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे और तीसरी फ्लैश सेल 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी। याद दिला दें कि चीन में कंपनी ने 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया गया था। हालांकि, भारत में इस वेरिएंट को नहीं लाया गया है। भारत में लॉन्च हुए दोनों वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक, सैफ़ायर ब्लू और ग्लेशियर ग्रे कलर में मिलेंगे।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो हॉनर 9 लाइट खरीदने वाले ग्राहकों को सिटीबैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 
 

हॉनर 9 लाइट स्पेसिफिकेशन

हॉनर 9 लाइट एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित कंपनी की लेटेस्ट ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। नए हैंडसेट में 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन की डेनसिटी 428 पिक्सल प्रति इंच है। हॉनर 9 लाइट में ऑक्टा-कोर हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरिएंट में मिलता है।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया कि हॉनर 9 लाइट चार कैमरों के साथ आता है। फ्रंट व रियर पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरे वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ ऑटोफोकस के साथ आता है।

स्टोरेज की बात करें तो हॉनर 9 लाइट 32 जीबी व 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। दोनों की स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, वाई-फलाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी वीओएलटीई,जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement

हॉनर 9 लाइट में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 3जी पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 24 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इसके अलावा हैंडसेट के 2 घंटे और 20 मिनट में ही पूरी तरह से चार्ज हो जाने का दावा है। हॉनर 9 लाइट का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.65 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.