Honor 9 Lite और Huawei Enjoy 7S अगले हफ्ते होंगे लॉन्च

हुवावे दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसी के साथ कंपनी के फुल स्क्रीन पोर्टफोलियो का विस्तार भी होगा। कंपनी के हॉनर ब्रांड के तहत 21 दिसंबर को हॉनर 9 लाइट हैंडसेट जबकि 18 दिसंबर को हुवावे एन्जॉय 7एस लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2017 14:16 IST
हुवावे दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसी के साथ कंपनी के फुल स्क्रीन पोर्टफोलियो का विस्तार भी होगा। कंपनी के हॉनर ब्रांड के तहत 21 दिसंबर को हॉनर 9 लाइट हैंडसेट जबकि 18 दिसंबर को हुवावे एन्जॉय 7एस लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने पहले ही हॉनर 9 लाइट के लॉन्च के बारे में खुलासा कर दिया है। और आधिारिक लॉन्च से पहले एन्जॉय 7एस के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं।

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने गुरुवार को अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर हॉनर 9 लाइट का इनवाइट पोस्ट किया। इस इनवाइट से पुष्टि होती है कि नया हॉनर स्मार्टफोन 21 दिसंबर को लॉन्च होगा। कंपनी इस लॉन्च के लिए शेनज़ेन के फ्यूशियन स्पोर्ट्स पार्क में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। इसके अलावा, आधिकारिक इनवाइट से Honor 9 Lite में एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले और आगे व पीछे की तरफ दो कैमरों के साथ चार कैमरे दिए जाने का भी पता चलता है।
Advertisement

आधिकारिक इनवाइट से हॉनर 9 लाइट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं होता। हालांकि, फोन को मॉडल नंबर LDD-AL10 के साथ टीना सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला एक 5.65 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले होने का पता चलता है। इसके अलावा फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का एक डुअल कैमरा सेटअप होगा। टीना सर्टिफिकेशन से डिवाइस में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो होने का भी खुलासा हुआ है। इसकी तस्वीर से डिवाइस के रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का पता चला है।
 

मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो, हॉनर 9 लाइट में एक ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में एक 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेटअप होगा जो सॉफ्ट एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। डिज़ाइन की बात करें तो हॉनर 9 और हॉनर 9आई की तुलना में नए फोन रियर कैमरा सेटअप हॉरिज़ॉन्टल होगा।
Advertisement

हॉनर 9 लाइट के अलावा, हुवावे इसी महीने हुवावे एन्जॉय 7एस को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। चीन की टीना वेबसाआइट ने एन्जॉय 7एस के दो वेरिएंट- FIG-TL10 और  FIG-AL10 को सर्टिफिकेट दे दिया है। लेकिन आधिकारिक जानकारी से पहले ही वीबो पर नए हुवावे स्मार्टफोन का एक टीज़र और तस्वीरें सामने आईं हैं। लीक टीज़र से पुष्टि होती है कि कंपनी 18 दिसंबर को फुल स्क्रीन पैनल और डुअल कैमरा सेटअप वाले एन्जॉय 7एस स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है।
Advertisement

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लस ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर हुवावे एन्जॉय 7एस के लीक स्पेसिफिकेशन पोस्ट किए हैं। ब्लास ने दावा किया कि एंड्रॉयड 8.0 पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलने वाले स्मार्टफोन में एक 5.65 इंच डिस्प्ले होगा जो फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) के साथ आएगा। डिस्प्ले 18:9 रेशियो वाला होगा। इस फोन में किरिन 659 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप, 2 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप और 3000 एमएएच की बैटरी होगी। ब्लास ने जानकारी दी है कि एन्जॉय 7एस को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज के अलावा 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन की मोटाई 7.5 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम होगा।

हॉनर 9 लाइट और हुवावे एन्जॉय 7एस की कीमत के बारे में जानकारी चीन में होने वाले आधिकारिक इवेंट में मिलने की उम्मीद है। हुवावे द्वारा इन दोनों नए स्मार्टफोन को चीन के बाद भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.