160MP कैमरा, 4800mAh बैटरी से लैस Honor 80 Pro फ्लैट डिस्प्ले जल्द होगा लॉन्च, डिटेल्स हुईं लीक

Honor 80 Pro के फ्लैट डिस्प्ले वर्जन की भी घोषणा करेगी। हालांकि, कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया। एक चीनी लीकर ने दावा किया है कि घरेलू बाजार में डिवाइस जनवरी में एंट्री करेगा। फोन का टारगेट देश में ऑफलाइन मार्केट में एंट्री करना है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 13:08 IST
ख़ास बातें
  • ऑनर Honor 80 Pro के फ्लैट डिस्प्ले वर्जन की भी घोषणा करेगी।
  • Honor 80 Pro फ्लैट डिस्प्ले के स्पेक्स बेसिक Honor 80 Pro जैसे होंगे।
  • टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोटो और फोन के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया।

Photo Credit: Weibo

Honor ने हाल ही में Honor 80 GT, Pad V8 Pro tablet, Band 7, Smart Body Scale 3 और Router X4 Pro जैसे डिवाइसेज की घोषणा करने के लिए चीन में एक मेगा लॉन्च इवेंट आयोजित किया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी Honor 80 Pro के फ्लैट डिस्प्ले वर्जन की भी घोषणा करेगी।

हालांकि, कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया। एक चीनी लीकर ने दावा किया है कि घरेलू बाजार में डिवाइस जनवरी में एंट्री करेगा। फोन का टारगेट देश में ऑफलाइन मार्केट में एंट्री करना है। आपको बता दें कि Honor ने चीन में नवंबर में Honor 80 SE, Honor 80 और Honor 80 Pro को पेश किया। प्रो मॉडल में टॉप-मीडिल में एक पिल शेप का कैमरा कटआउट और कर्व्ड ऐज डिस्प्ले है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल सेल्फी कैमरा यूनिट है।

नए लीक पर बात करते हुए टिपस्टर ने आगे कहा कि Honor 80 Pro के फ्लैट डिस्प्ले वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन बेसिक Honor 80 Pro  जैसे हैं। एक फ्लैट स्क्रीन के अलावा फोन एक अलग प्राइमेरी कैमरे से लैस होगा।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक फोटो और फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन  फुल एचडी + 1080 x 2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर, 1920Hz PWM डिमिंग और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इस फोन में टॉप-सेंटर पोजीशन पर एक सिंगल पंच-होल है।

कैमरा की बात की जाए तो इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 160 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा। वहीं इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Advertisement

प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Snapdragon 8 Plus Gen 1 मिलेगा। बैटरी के लिए Honor 80 Pro फोन में 4,800mAh की बैटरी मिलेगी जो कि फ्लैट डिस्प्ले वर्जन को पावर देगी। यह 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 

इसमें एक प्लास्टिक मीडिल फ्रेम होगा। डाइमेंशन की बात की जाए तो इसकी मोटाई 7.2mm और वजन लगभग 186 ग्राम से 193 ग्राम होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर में आने की उम्मीद है।
Advertisement

आपको बता दें कि Honor 80 Pro में 6.78 इंच कर्व्ड एज OLED डिस्प्ले है जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 1224 x 2700 पिक्सल है। कैमरा के लिए इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 2 मेगापिक्सल (डेप्थ) का ड्यूल कैमरा सेटअप है। वहीं रियर में 160 मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 2-मेगापिक्सल (डेप्थ) का ट्रिपल कैमरा यूनिट है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

160-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

160-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! 21 हजार की छंटनी के बाद दूसरे दौर की तैयारी, AI में निवेश बना वजह
  2. Tecno ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन Pova 8 Pro 5G, 6500mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  4. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  7. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  8. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  10. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.