160 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor 80 Pro, Honor 80, प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इस सीरीज के फ्लैगशिप फोन Honor 80 Pro में 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड OLED स्क्रीन 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 09:32 IST
ख़ास बातें
  • Honor 80 Pro में 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड OLED स्क्रीन है
  • कंपनी ने यह सीरीज चीन में लॉन्च की है
  • इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन Android 12-बेस्ड Magic OS 7.0 पर चलते हैं

Honor 80 Pro में 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड OLED स्क्रीन 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Honor ने अपनी Honor 80 सीरीज लॉन्च की है। इसमें Honor 80, Honor 80 Pro और Honor 80 SE शामिल हैं। इस सीरीज के फ्लैगशिप फोन Honor 80 Pro में 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड OLED स्क्रीन 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। ये तीनों स्मार्टफोन Android 12-बेस्ड Magic OS 7.0 पर चलते हैं। कंपनी ने यह सीरीज चीन में लॉन्च की है। इसके इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

Honor 80 Pro, Honor 80 का प्राइस और उपलब्धता


इस सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor 80 Pro को चीन में 8GB + 256GB स्टोरेज के बेस मॉडल के लिए 3,499 युआन (लगभग 40,000 रुपये) में प्री-बुक किया जा सकता है। इसके 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 3,799 युआन (लगभग 43,000 रुपये) और 4,099 युआन (लगभग 47,000 रुपये) है। 

Honor 80 के 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल का प्राइस 2,699 युआन (लगभग 31,000 रुपये),  12GB + 256GB का 2,999 युआन (लगभग 34,000 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट का 3,299 युआन (लगभग 38,000 रुपये) है। ये दोनों हैंडसेट ब्लैक जेड ग्रीन, ब्लू वेव्स, ब्राइट ब्लैक और पिंक मॉर्निंग ग्लोरी कलर्स में उपलब्ध होंगे।

Honor 80 SE का प्राइस और उपलब्धता


इस स्मार्टफोन का प्राइस 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 2,399 युआन (लगभग 27,000 रुपये) और 12GB + 256GB के लिए 2,699 युआन (लगभग 31,000 रुपये) है। यह फोन ब्राइट ब्लैक, चेरी पिंक कोरल, आइसलैंड फैंटेसी और मूनलाइट क्रिस्टल कलर्स में उपलब्ध होगा। 

Honor 80 Pro के स्पेसिफिकेशंस


इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच कर्व्ड OLED स्क्रीन 1.5K (1,224x2,700 पिक्सल) के रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके हुड के नीचे Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसका मेन कैमरा 160 मेगापिक्सल का है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड/मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। इसमें फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसका वजन लगभग 188 ग्राम है। इसमें 4,800mAh बैटरी है जो 66W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डुअल सिम (नैनो) 5G स्मार्टफोन है। इसमें डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री चीन में 9 दिसंबर से शुरू होगी। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

160-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

160-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Sensor, Honor, Market, Battery, Launch, charging, Storage, Camera, Sales
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro लॉन्च हुआ 2 डिस्प्ले के साथ, 6500mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  3. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  6. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.