Honor 8 को नहीं मिलेगा एंड्र्रॉयड ओरियो अपडेट

हॉनर ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी के हॉनर 8 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी ने सोमवार को हॉनर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जनवरी 2018 15:51 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 को अभी सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे
  • 2016 में लॉन्च के समय इस फोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो दिया गया था
  • हॉनर 6एक्स के लिए ओरियो अपडेट देने पर अभी विचार किया जा रहा है
हॉनर ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी के हॉनर 8 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी ने सोमवार को हॉनर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी हॉनर 6एक्स के लिएं एंड्रॉयड 8.0 ओरियो और लेटेस्ट ईएमयूआई अपडेट देने की संभावना पर विचार कर रही है।

इससे पहले, हॉनर ने एंड्रॉयड 8.0 आधारित अपने लेटेस्ट मोबाइल यूआई ईएमयूआई 8.0 को रोलआउट करने की घोषणा की थी। कंपनी ने उन स्मार्टफोन की लिस्ट भी जारी की जिन्हें ये अपडेट ज़ारी किया जाएगा। अभी ईएमयूआई 8.0 हॉनर 9 लाइट और लेटेस्ट हॉनर व्यू10 के लिए उपलब्ध है। और जल्द ही इन अपडेट को Honor 8 Pro, Honor 9i, और Honor 8 Lite के लिए भी ज़ारी किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि लिस्ट में हॉनर 8 का ज़िक्र नहीं किया गया था।
Advertisement

हॉनर 8 के लिए इन अपडेट को ज़ारी ना करने की वज़ह कंपनी ने 'हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की सीमित क्षमता' को बताया। कंपनी का कहना है कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 सपोर्ट के लिए नहीं बना है। हालांकि, स्मार्टफोन को अभी सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।

ट्विटर पर एक यूज़र की पोस्ट पर जवाब देते हुए हॉनर इंडिया ने लिखा, ''हम आपकी चिंता समझ सकते हैं। बहरहाल, हमें यह सूचित करते हुए दुख़ हो रहा है कि हॉनर 8 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की सीमित क्षमताओं के चलते एंड्रॉयड ओरियो अपडेट सपोर्ट नहीं करता। हम हमेशा से अपने ग्राहकों के लिए काम करते हैं और आप जैसे हॉनर ग्राहक पाकर हमें बेहद खुशी है।'' हालांकि एक दूसरे ट्वीट में हॉनर ने पुष्टि कर दी कि हॉनर 8 को जरूरत के समयय सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
Advertisement

इसके अलावा, हॉनर 6एक्स के बारे में कंपनी ने एक ट्वीट में कहा, ''हमें आपको यह बताना चाहते हैं कि हॉनर 6एक्स को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो और लेटेस्ट ईएमयूआई मिलने के बारे में अभी विचार किया जा रहा है। हम यूज़र को इस बारे में जल्द से जल्द जानकारी देंगे, कृपया हमारे साथ जुड़े रहेंगे।''
Advertisement

हॉनर 8 स्मार्टफोन को 2016 में लॉन्च किया गया था और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित ईएमयूआई 4.0 पर चलता था। हुवावे के मुताबिक, ईएमयूआई 8.0 में कई मशीन लर्निंग फ़ीचर हैं जिनमें इंटेलीजेंट रीसोर्स एलोकेशन, इंटेलीजेंट कॉन्टेक्स्ट अवेयरनेस, यूज़र बिहेवियर और इंटेलीजेंट बिहेवियर प्रेडिक्शन शामिल हैं। इसके अलावा, सॉफ्वेयर में वन-हैंड ऑपरेशन नेविगेशन डॉक, कस्टमाइज़्ड थीम, प्राइवेट स्पेस ऑप्टिमाइज़ेशन, एक बेहतर सेटिंग मेन्यू, लेटेस्ट डिलीट किए गए डॉक्यूमेंट और पिन किए गए शॉर्टकट जैसे फ़ीचर भी हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Striking aesthetics
  • Powerful performance
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Bad
  • No FM radio
  • Single SIM functionality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 950

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android Oreo, EMUI, Honor, Honor 8

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.