Honor 8 Pro को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट, जीपीयू टर्बो समेत कई फीचर जुड़े

Huawei के सब ब्रांड हॉनर के Honor 8 Pro स्मार्टफोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नए अपडेट के साथ ही हॉनर 8 प्रो फोन में जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी समेत कई अन्य फीचर्स को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 नवंबर 2018 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8 Pro के नए अपडेट का साइज है 878 एमबी
  • फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज व डुअल कैमरा सेटअप है
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Honor 8 Pro में

Honor 8 Pro को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट

Huawei के सब ब्रांड हॉनर के Honor 8 Pro स्मार्टफोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नए अपडेट के साथ ही हॉनर 8 प्रो फोन में जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है। GPU Turbo के अलावा अब यूजर को कॉल रिकॉर्डिंग के लिए थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। इसी के साथ एपीएन समस्या को ठीक गया है। Honor 8 Pro को मिले नए अपडेट का वर्जन नंबर DUK-L09 8.0.0.331(C675CUSTC675D2) और इसका साइज 878 एमबी है। याद करा दें कि इस साल मई में Honor 8 Pro स्मार्टफोन को फेस अनलॉक सपोर्ट मिला था।

हॉनर फोरम पर मौजूद हॉनर 8 प्रो के लेटेस्ट अपडेट के चेंजलॉग से पता चला है कि नया अपडेट इंस्टॉल होने के साथ जीपीयू टर्बो, कॉल रिकॉर्डिंग सपोर्ट, पार्टी मोड एपीके (बेहतर साउंड इफेक्ट के लिए म्यूजिक प्लेबैक को sync) और डेटा एपीएन को फिक्स किया गया है। हॉनर ने फिलहाल Honor 8 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की कोई जानकारी नहीं दी है। बैच बनाकर अपडेट को जारी किया जा रहा है, आने वाले कुछ दिनों में सभी यूजर को अपडेट मिल जाएगा। सलाह दी जाती है कि, वाईफाई से कनेक्ट करने के बाद ही फोन को अपडेट करें। फोन को अपडेट पर तभी लगाएं जब आपको फोन 50 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज हो। अपडेट करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेकर रखें।
 

हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन

हॉनर 8 प्रो की सबस बड़ी ख़ासियत है इसमें दिए गए 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे। हॉनर 8 प्रो में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरों के लिए डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। हॉनर 8 प्रो में 5.7 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाड एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर है। Honor 8 Pro में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Display saturation can’t be changed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 8 Pro, Honor 8 Pro Specifications, Honor, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.