Honor 8 Lite की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने अपने हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने इसी साल मई में 17,999 रुपये में हॉनर 8 लाइट लॉन्च किया था। हॉनर 8 लाइट की सबसे अहम खासियत है इसमें मौज़ूद ईएमयूआई 3.0 ओएस जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 नवंबर 2017 17:06 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 लाइट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है
  • यह स्मार्टफोन अब 15,999 रुपये में मिलेगा
  • इस फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज है
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने अपने हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने इसी साल मई में 17,999 रुपये में हॉनर 8 लाइट लॉन्च किया था। हॉनर 8 लाइट की सबसे अहम खासियत है इसमें मौज़ूद ईएमयूआई 3.0 ओएस जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है। याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन को फरवरी में सबसे पहले फिनलैंड में लॉन्च किया गया था। हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन, हॉनर 8 का कमज़ोर वेरिएंट है।

हॉनर 8 लाइट के 64 जीबी स्टोरेज की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। अब हैंडसेट 15,999 रुपये की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने जानकारी दी है कि नई कीमत के साथ हॉनर 8 लाइट सभी लोकल रिटेलर के पास खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

( यह भी पढ़ें: हॉनर 8 लाइट में है कितना दम, जानें )

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर 8 लाइट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें कंपनी के अपने किरिन 655 ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है।  स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

कैमरा सेटअप के तौर पर हॉनर 8 लाइट में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस से लैस है। इसके सेल्फी कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। फोन का वज़न 147 ग्राम है जबकि मोटाई 7.6 एमएम है। फोन में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दांयीं तरफ़ दिए गए हैं। जबकि बांयीं तरफ एक हाइब्रिड डुअल-सिम ट्रे है। यूज़र दो नैनो सिम या एक नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड विकल्प चुन सकते हैं।  हॉनर 8 लाइट के निचले हिस्से पर दो स्पीकर ग्रिल हैं और इसमें ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो सॉकेट है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Runs Android Nougat out of the box
  • Camera performance is good
  • Bad
  • No quick charging
  • Lacks WiFi ac support
  • Slippery to hold
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 655

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.