Honor 8 को मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड ओरियो अपडेट

Huawei के सब ब्रांड हॉनर के दो साल पहले लॉन्च हुए Honor 8 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 12 सितंबर 2018 15:45 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 को मिले अपडेट का साइज है 2.33 जीबी
  • 2016 में लॉन्च हुआ था Honor 8
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे के साथ आता है Honor 8
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर के दो साल पहले लॉन्च हुए Honor 8 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। EMUI 8.0 आधारित Android 8.0 Oreo अपडेट का साइज 2.33 जीबी है। बता दें कि कुछ महीनों पहले कंपनी ने कंफर्म किया था कि भारत में Honor 8 यूजर्स को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट नहीं मिलेगा। लेकिन अब अंतत: अपडेट मिलना शुरू हो गया है, हॉनर 8 को मिले एंड्रॉयड ओरियो अपडेट का बिल्ड नंबर EMUI 8.0.0.512 है। यह जानकारी एक भारतीय यूजर द्वारा ट्विटर पर किए गए ट्वीट और वेबसाइट एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट से मिली है।

एक भारतीय हॉनर 8 यूजर राकेश अटरी ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले एक भारतीय यूजर ने कंपनी से पूछा था कि आखिर हॉनर 8 को ओरियो अपडेट कब मिलेगा। यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कंपनी ने कहा था कि जल्द यूजर्स को अपडेट के बारे में सूचित किया जाएगा। इसके अलावा अभी भारत में किसी अन्य यूजर को अपडेट मिलने की खबर सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को सभी भारतीय यूजर्स के लिए जारी कर देगी। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस और जर्मनी में भी Honor 8 यूजर्स को Android 8.0 Oreo अपडेट मिलने लगा है।
Advertisement
 

Honor 8 के स्पेसिफिकेशन

सिंगल-सिम (नैनो) वाले हॉनर 8 में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 950 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी4 जीपीयू है। 4 जीबी रैम से लैस इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अपर्चर एफ/2.2अपर्चर है और इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।। एफ/2.4 के साथ फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। हॉनर 8 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.5 x 71 x 7.45 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है। 4जी एलटीई के साथ हॉनर के इस स्मार्टफोन में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Striking aesthetics
  • Powerful performance
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Bad
  • No FM radio
  • Single SIM functionality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 950

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.