Honor 7A व Honor 7C भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे और फुलस्क्रीन डिस्प्ले से हैं लैस

Honor 7A और Honor 7C को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के ये दो बजट स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर क्रमशः Flipkart और Amazon पर मिलेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मई 2018 13:14 IST

Honor 7C की कीमत 9,999 रुपये से शुरू

Honor 7A और Honor 7C को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के ये दो बजट स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर क्रमशः Flipkart और Amazon पर मिलेंगे। बता दें कि हॉनर 7ए को चीनी मार्केट में अप्रैल में लॉन्च किया गया था। वहीं, हॉनर 7सी से मार्च में पर्दा उठाया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत भारत 10,000 रुपये से कम है। इन हैंडसेट की सीधी भिड़ंत शाओमी के रेडमी नोट 5 और रेडमी 5 सीरीज़ के स्मार्टफोन से होगी। Honor 7 सीरीज़ के ये स्मार्टफोन एक-दूसरे से काफी मेल खाते हैं। स्क्रीन साइज़ और प्रोसेसर में मामूली अंतर है। समानता की बात करें तो दोनों फोन में एक जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा रिजॉल्यूशन, स्क्रीन रिजॉल्यूशन और बैटरी क्षमता में कोई अंतर नहीं है। इसके अलावा ये हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 ओरियो पर चलते हैं।
 

Honor 7A, Honor 7C की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Honor 7A की भारत में कीमत 8,999 रुपये है। यह 29 मई से दोपहर 12 बजे एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। दूसरी तरफ, Honor 7C की कीमत 9,999 रुपये में शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 11,999 रुपये में इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। Honor 7C की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर 31 मई से शुरू होगी। दोनों ही फोन हाईहॉनर ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए भी उपलब्ध होंगे।

लॉन्च ऑफर की बात करें ये फोन रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक के साथ आएंगे। हॉनर 7ए के यूज़र को 50 जीबी डेटा मिलेगा और हॉनर 7सी यूज़र को 100 जीबी डेटा।
 

Honor 7A स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Honor 7A एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Honor ने भारत में Honor 7A का सिर्फ एक वेरिएंट उतारा है। 2 जीबी रैम वेरिएंट भारतीय मार्केट में नहीं लाया गया है। इसकी जगह भारत में 3 जीबी रैम वेरिएंट लाया गया है जो डुअल रियर कैमरे सेटअप से लैस है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का एफ/2.2 अपर्चर वाला सेंसर है। यह सॉफ्ट सेल्फी लाइट के साथ आता है।

Honor 7A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। हॉनर 7ए के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसमें रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और फेस अनलॉक भी दिया गया है। हॉनर 7ए का डाइमेंशन 152.4x73x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement
 

Honor 7C स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम हॉनर 7सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 268 पिक्सल प्रति इंच है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा फिक्स्ड फोकस वाला है और इसका अपर्चर एफ/2.0 है। हॉनर 7सी के दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

हुवावे हॉनर 7सी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, 3जी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर हैंडसेट का हिस्सा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x76.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek design
  • Face unlock is quick and accurate
  • Good build quality
  • Bad
  • Average cameras
  • Bloat and lag in the UI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Honor, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  2. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  5. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  6. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  7. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  8. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  9. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  10. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.