108MP कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor 60 और Honor 60 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Honor 60 और Honor 60 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले से लैस हैं। फोन में 4,800 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 60 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Honor 60 सीरीज़ में दी गई है 4,800mAh की बैटरी
  • Honor 60 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है
  • Honor 60 Pro में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है
Honor 60 और Honor 60 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले से लैस हैं। फोन में 4,800 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 60 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। हॉनर 60 फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जबकि हॉनर 60 प्रो फोन में स्नैपड्रैगन 778जी प्लस प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आते हैं और बताया गया है कि इन फोन में vloggers को ध्यान में रखकर स्पेशल AI फीचर दिया गया है, इसमें 'Give Me Five' मोड भी मौजूद है।
 

Honor 60, Honor 60 Pro price (China)

Honor 60 के 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,700 रुपये) है। वहीं, इसके 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,200 रुपये) है। इसका एक 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल भी आता है, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 38,800 रुपये) है। Honor 60 Pro की बात करें, तो फोन के 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल की कीमत CNY 3,699 (लगभग 43,500 रुपये) है। साथ ही इसका एक 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल भी आता है, जिसकी कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,000 रुपये) है।
Advertisement

हॉनर 60 और हॉनर 60 प्रो स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है, जबकि सेल 10 दिसंबर से शुरू की जाएगी। वहीं, चीन से बाहर इन फोन की लॉन्चिंग को लेकर भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Honor 60 specifications

Honor 60 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MagicUI 5 पर काम करता है। फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+(1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और DCI-P3 वाइड कलर गामुट मौजूद है। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन  778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement
 

स्मार्टफोन उस Vlog मोड के साथ आता है जिसमें व्लॉगर्स के लिए AI फीचर्स दिया गया हैं, और कंपनी ने इसमें 'Give Me Five' फीचर भी दिया है, जिसके जरिए यूज़र्स दूर से अपनी हथेलियों से इशारे करके व्लॉग्स शुरू कर सकते हैं।

इस फोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement
 

Honor 60 Pro specifications

Honor 60 Pro फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MagicUI 5 पर काम करता है। फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी+(1200x2652 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और DCI-P3 वाइड कलर गामुट मौजूद है। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्लस प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

इस फोन में भी 4,800mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 15 मिनट में फोन को जीरो से 50 प्रतिशत चार्ज कर देतता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.