Honor 6 Play लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को अपने हॉनर वी9 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने इसी के साथ हॉनर 6 प्ले बजट स्मार्टफोन भी पेश किया।

Honor 6 Play लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • हॉनर 6 प्ले की कीमत करीब 5,900 रुपये है
  • फोन में 3020 एमएएच की बैटरी है
  • हॉनर 6 प्ले में व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को अपने हॉनर वी9 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने इसी के साथ हॉनर 6 प्ले बजट स्मार्टफोन भी पेश किया। हॉनर 6 प्ले 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। Honor 6 Play की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 5,900 रुपये) है और यह फोन गुरुवार से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हॉनर 6 प्ले में व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

स्मार्टफोन में होम बटन के अलावा फोन के बांयीं तरफ़ एक अलग बटन है जिससे अलग-अलग तरह से दबाने पर कई तरह के एक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैं। हॉनर 6 प्ले में एक 5 इंच ( 720x1280पिक्सल्स) एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
 
honor 6 play

कैमरे की बात करें तो फोन में अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। हॉनर 6 प्ले में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन है। फोन में 3020 एमएएच की बैटरी है जिससे 3जी नेटवर्क पर 15 घंटे तक का टॉक टाइम और 15 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.8 x 72 x 8.85 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम है।  कनेक्टिविटी के लिए हॉनर 6 प्ले में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में एक्सीलेरोमीटर, डिस्टेंस और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »