हॉनर 5एक्स और हॉनर हॉली 2 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 फरवरी 2016 11:26 IST
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने भारत में दो नए स्मार्टफोन हॉनर 5एक्स और हॉनर हॉली 2 प्लस लॉन्च किए हैं। हॉनर 5एक्स के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है जबकि हॉनर हॉली 2 प्लस 8,499 रुपये में मिलेगा।
दोनों ही स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होंगे। हॉनर 5एक्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग गुरुवार को 3 बजे से शुरू होगी और बिक्री 1 फरवरी से। हॉनर हॉली 2 प्लस 15 फरवरी से मिलेगा।

याद दिला दें कि हॉनर 5एक्स को सबसे पहले चीन में अक्टूबर 2015 में पेश किया गया था। हॉनर 5एक्स एक डुअल सिम डिवाइस है जो डुअल 4जी स्टैंडबाय सपोर्ट के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और इसके ऊपर ईएमयूआई 3.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट से लैस है और ग्राफिक्स के लिए मौजूद है एड्रेनो 405 जीपीयू।

16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले हॉनर 5एक्स की स्टोरेज को 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा एफ/2.2 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

हॉनर 5एक्स में 3000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, लगातार इस्तेमाल करने पर यह 1.46 दिन तक चल जाएगी और ज्यादा इस्तेमाल करने पर 1.01 दिन तक। यह क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। 30 मिनट तक चार्ज़ होने पर बैटरी 50 फीसदी पावर से लैस हो जाएगी। स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है जो कंपनी के लेटेस्ट 'फिंगरप्रिंट 2.0' टेक्नोलॉजी की मदद से डेवलप किया गया है। बताया गया है कि इस तकनीक मदद से हैंडसेट मात्र 0.5 सेकेंड में अनलॉक हो जाएगा। सेंसर हैंडसेट में रियर कैमरे के नीचे मौजूद है।

इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 2.0, जीपीएस, ए- जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हॉनर 5एक्स का डाइमेंशन 151.3x76.3x8.15 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
Advertisement

अब बात हॉनर हॉली 2 प्लस की। डुअल-सिम फोन हॉली 2 प्लस एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और इसके ऊपर ईएमयूआई 3.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। यूज़र चाहें तो आम यूज़र इंटरफेस पर भी स्विच कर सकते हैं। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले और 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली 720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है और मल्टीटास्किंग के लिए 2 जीबी रैम मौजूद है।
Advertisement

हॉनर हॉली 2 प्लस में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर हॉली 2 प्लस के अन्य स्पेसिफिकेशन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी। यह स्मार्टफोन टेक्स्चर्ड रियर पैनल के साथ आएगा।
Advertisement

हॉनर ने बताया है कि दोनों ही स्मार्टफोन भारत में 15 मिनट की वारंटी के साथ आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.