• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हॉनर 5सी इस्तेमाल करने वालों के लिए शुरू हुआ एंड्रॉयड 7.0 नूगा बीटा टेस्ट प्रोग्राम

हॉनर 5सी इस्तेमाल करने वालों के लिए शुरू हुआ एंड्रॉयड 7.0 नूगा बीटा टेस्ट प्रोग्राम

हॉनर 5सी इस्तेमाल करने वालों के लिए शुरू हुआ एंड्रॉयड 7.0 नूगा बीटा टेस्ट प्रोग्राम
विज्ञापन
चीनी कंपनी हुवावे के सब्र-ब्रांड हॉनर ने अपनी हॉनर सी स्मार्टफोन यूज़र के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा बीटा टेस्ट प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। नूगा बीटा टेस्ट प्रोग्राम अभी प्रिव्यू स्टेज में है। इससे यूज़र  एंड्रॉयड पर नूगा आधारित हॉनर की कस्टमाइज़्ड स्किन ईएमयूआई में आने वाली समस्या की पहचान कर पाएंगे। हॉनर 5सी बीटा टेस्ट प्रोग्राम अभी सिर्फ भारत में उपलब्ध है। इसे यूज़र के बीच दो चरणों में जारी किया जाएगा।

हॉनर 5सी स्मार्टफोन पिछले साल जून में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित हॉनर की ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। कंपनी अब हॉनर 5सी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड नूगा पर अपग्रेड कर रही है लेकिन सिर्फ चुनिंदा बीटा टेस्टर के लिए। जैसा कि हमने बताया, बीटा टेस्ट प्रोग्राम प्रिव्यू स्टेज में है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कुछ ऐसे फ़ीचर हो सकते हैं जिन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। अभी प्रिव्यू वर्ज़न स्टेबल नहीं है, इसलिए हमारी सलाह है कि इसे अपने डेली ड्राइवर के तौर पर इस्तेमाल ना करें।

हॉनर 5सी नूगा टेस्ट प्रोग्राम दो चरणों में जारी किया जाएगा। पहले चरण के तहत सिर्फ 50 टेस्टर होंगे जबकि दूसरे बैच में यह संख्या बढ़कर दोगुनी हो जाएगी। हॉनर ने बताया है कि हॉनर 5सी डिवाइस का मॉडल नंबर एनईएम-एल22 होना चाहिए और इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने से पहले यूज़र का डिवाइस को एनईएम-एल22सी675बी140/बी151 वर्ज़न में होना चाहिए। अपग्रेड करने के बाद, हॉनर 5सी डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित इमोशन यूआई 5.0 पर अपडेट हो जाएगा।  

बीटा प्रोग्राम में जाने के लिए यूज़र के पास हॉनर 5सी डिवाइस होना चाहिए। इसके अलावा वह हॉनर इंडिया फोरम का एक मेंबर भी होना चाहिए और यूज़र को अपनी निज़ी जानकारी साझा करनी होगी। अगर आपके हॉनर 5सी डिवाइस अपग्रेड करने के बाद कोई समस्या होती है तो आप उस हॉनर के डाउनग्रेड गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी समय डाउनग्रेड कर सकते हैं।

नूगा सॉफ्टवेयर के बाद इंटरफेस में कई बदलाव हुए हैं। इसके अलाव ऐप ड्रॉर, ऐप्स कार्ड, मल्टीपल अकाउंट सपोर्ट और कॉन्टेक्ट क्यूआर कोड शेयरिंग जैसे विकल्प भी नए की तरह दिखेंगे। अगर आप हॉनर के बीटा टेस्ट प्रोग्राम में जाना चाहते हैं तो आप हॉवर की नियम व शर्तें पढ़ लें। इसके अलावा कंपनी के फोरम पर गाइडलाइन भी जान लें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »