Honor 200 सीरीज 5200mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ 27 मई को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

फोन में 5,200mAh की बैटरी कैपिसिटी बताई गई है। जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मई 2024 14:25 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 5,200mAh की बैटरी कैपिसिटी बताई गई है।
  • स्टैंडर्ड मॉडल में पंच होल कटआउट दिया गया है।
  • Honor 200 Pro में पिल शेप नॉच देखने को मिलेगी।

Honor 200 सीरीज 27 मई को चीन में दस्तक देने जा रही है।

Photo Credit: Honor

Honor 200 सीरीज की लॉन्च डेट कंपनी ने आखिरकार घोषित कर दी है। मई के अंत में यह सीरीज कंपनी घरेलू मार्केट में उतारेगी। सीरीज में Honor 200 और Honor 200 Pro के लान्च होने की बातें काफी समय से अफवाहों में हैं। सीरीज में Honor 200 Lite को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह सीरीज Honor 100 की सक्सेसर है। सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में लीक्स में कई स्पेसिफिकेशंस का दावा भी किया जा चुका है। प्रो मॉडल में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया गया है जबकि Honor 200 को Snapdragon 8s Gen 3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।

Honor 200 सीरीज इन दिनों चर्चा में है जिसकी अधिकारिक लॉन्च डेट कंपनी ने घोषित कर दी है। सीरीज 27 मई को चीन में दस्तक देने जा रही है। फोन के लिए कंपनी प्री-ऑर्डर बुकिंग भी शुरू कर दी है। Honor Website पर जाकर फोन बुक किए जा सकते हैं। दोनों फोन चार कलर वेरिएंट्स में आने वाले हैं जिसमें Black, Pink, White, और Blue शामिल होंगे। 
Advertisement

Honor 200 और Honor 200 Pro स्मार्टफोन में मुख्य अंतर फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलेगा। स्टैंडर्ड मॉडल में पंच होल कटआउट दिया गया है। जबकि Honor 200 Pro में पिल शेप नॉच देखने को मिलेगी। इसमें डुअल सेल्फी कैमरा होगा। चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो दोनों ही फोन में रियर मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसका अपर्चर f/1.9 बताया गया है। फोन में टेलीफोटो लेंस भी बताया गया है जिसमें 50X डिजिटल जूम फीचर देखने को मिलेगा। 

फोन में 5,200mAh की बैटरी कैपिसिटी बताई गई है। जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग होगी। Honor 200 Pro के रेंडर्स हाल ही में लीक हुए थे। फोन के रियर पैनल में डुअल टोन नजर आया था जो कि ग्लास और फॉक्स लैदर के कॉम्बिनेशन में बताया गया है। कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा मौजूद हैं। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर बताया गया है। जबकि सीरीज के वनिला मॉडल यानी Honor 200 में Snapdragon 8s Gen 3 देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2664x1200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.