Honor 200 सीरीज का 5200mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ 12 जून को होगा ग्लोबल लॉन्च

Honor 200 और Honor 200 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस कुछ हद तक लीक्स में सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मई 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • प्रो मॉडल में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया गया है।
  • वनिला Honor 200 फोन Snapdragon 8s Gen 3 से लैस होगा।
  • स्मार्टफोन्स में कंपनी AI आधारित एक खास फीचर देने जा रही है।

Honor 200 सीरीज ग्लोबल मार्केट में 12 जून को रिलीज होने जा रही है।

Photo Credit: Honor

Honor 200 सीरीज लॉन्च को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। कंपनी चीन में इसकी लॉन्च डेट घोषित कर चुकी है जो कि 27 मई है। अब सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की डेट भी कंपनी ने घोषित कर दी है। सीरीज में Honor 200 और Honor 200 Pro को लॉन्च किया जाएगा। प्रो मॉडल में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया गया है जबकि वनिला Honor 200 फोन Snapdragon 8s Gen 3 से लैस होगा। चीन में कंपनी फोन को Black, Pink, White, और Blue कलर्स में लॉन्च करेगी। 

Honor 200 सीरीज ग्लोबल लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में यूरोप में एक इवेंट आयोजित किया था जिसमें इस सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की गई है। VivaTech नाम के इस इवेंट में कंपनी की ओर से घोषणा की गई कि ग्लोबल मार्केट में Honor 200 सीरीज को 12 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके साथ ही सीरीज के स्मार्टफोन्स के एक खास फीचर को भी टीज कर दिया। 
Advertisement

अपकमिंग Honor 200 सीरीज के स्मार्टफोन्स में कंपनी AI आधारित एक खास फीचर देने जा रही है। यह हॉनर का 4 लेयर AI आर्किटेक्चर होगा जो फोन में देखने को मिलेगा। यानी Honor 200 सीरीज पहली ऐसी होगी जिसमें यह आर्किटेक्चर कंपनी देने जा रही है। इसे हॉनर ने Google Cloud के साथ मिलकर तैयार किया है। 

Honor 200 और Honor 200 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस कुछ हद तक लीक्स में सामने आ चुके हैं। अधिकतर स्पेसिफिकेशंस समान होने वाले हैं लेकिन कुछ जगह अंतर देखने को मिलेगा। जैसे कि फ्रंट डिजाइन की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में पंच होल कटआउट दिया गया है। जबकि Honor 200 Pro में पिल शेप नॉच देखने को मिलेगी। इसमें डुअल सेल्फी कैमरा होगा। दोनों ही फोन में रियर मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसका अपर्चर f/1.9 बताया गया है। फोन में टेलीफोटो लेंस भी बताया गया है जिसमें 50X डिजिटल जूम फीचर देखने को मिलेगा। 
Advertisement

फोन में 5,200mAh की बैटरी कैपिसिटी बताई गई है। जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग होगी। प्रो मॉडल में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर बताया गया है। जबकि सीरीज के वनिला मॉडल यानी Honor 200 में Snapdragon 8s Gen 3 होने की चर्चा है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.