50MP के 3 कैमरों वाली HONOR 200 सीरीज 18 जुलाई को भारत में होगी लॉन्‍च, जानें खूबियां

HONOR 200 Series : दावा है कि यह दुनिया का पहला इंटेल-बेस्‍ड यूआई है, जो एआई यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस को लेकर अलग एक्‍सपीरियंस अनुभव कराता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • HONOR 200 सीरीज 18 जुलाई को होगी लॉन्‍च
  • एमेजॉन से लिए जा सकेंगे नए ऑनर स्‍मार्टफोन्‍स
  • 50 एमपी का सेल्‍फी कैमरा होगा इन फोन्‍स में

HONOR 200 में 6.7 इंच का 1.5K कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

HONOR 200 Series : भारत में ऑनर स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करने वाली HTech ने बताया है कि वह नए ऑनर स्‍मार्टफोन्‍स लेकर आ रही है। HONOR 200 सीरीज के तहत HONOR 200 Pro और HONOR 200 को 18 जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा। दोनों डिवाइसेज MagicOS 8.0 पर बेस्‍ड एंड्रॉयड 14 पर चलेंगी। दावा है कि यह दुनिया का पहला इंटेल-बेस्‍ड यूआई है, जो एआई यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस को लेकर अलग एक्‍सपीरियंस अनुभव कराता है। यह मुमकिन होता है MagicLM से, जो ऑनर का एआई लार्ज लैंग्‍वेज मॉडल है। 

HONOR 200 में 6.7 इंच का 1.5K कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर की ताकत है। HONOR 200 Pro में 6.78 इंच का 1.5K क्‍वाड कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले है। यह भी 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है और स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। 
Advertisement

नए ऑनर फोन्‍स के रियर डिजाइन तो एक जैसे हैं ही। कैमरों के मामले में भी ये फोन्‍स मिलते-जुलते हैं। बैक साइड में 50 एमपी का मेन कैमरा है। उसके साथ 12 एमपी का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो कैमरा के तौर पर भी काम करता है। तीसरा कैमरा 50 एमपी का टेलिफोटो पोर्ट्रेट लेंस है। फ्रंट कैमरा भी 50 मेगापिक्‍सल का है। बड़ा फर्क 3डी डेप्‍थ कैमरा का है, जो प्रो मॉडल में मौजदू है। 

दोनों फोन्‍स में 5200एमएएच की बैटरी दी जानी चाहिए। प्रो मॉडल में 100वॉट की वायर्ड चार्जिंग मिलेगी साथ ही 66वॉट की वायरलैस चार्जिंग को भी यह सपोर्ट करेगा। दावा है कि फोन की बैटरी 41 मिनट में फुल हो जाती है। 
Advertisement

ग्‍लोबल मार्केट में HONOR 200 Pro को दो वेरिंएट ओसियन स्‍यान और ब्‍लैक कलर में लाया गया था। जबकि HONOR 200 मूनलाइट वाइट औेर ब्‍लैक कलर में उपलब्‍ध है। भारत में इन्‍हें Amazon.in, explorehonor.com तमाम प्रमुख स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। 
Advertisement

ग्‍लोबल मार्केट में Honor 200 Pro के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 799 यूरो (करीब 72,300 रुपये) और 699.99 पाउंड (करीब 75,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, Honor 200 के 8GB रैम और 256GB वेरिएंट को 599 यूरो (करीब 54,200 रुपये) और 499.99 पाउंड (करीब 53,600 रुपये) में लॉन्च किया गया है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  7. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  9. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  10. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.