Honor 20 की बिक्री कल से, लॉन्च ऑफर्स का हुआ खुलासा

याद रहे कि हॉनर 20 की कीमत भारत में 32,999 रुपये होगी। इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बिकेगा।

Honor 20 की बिक्री कल से, लॉन्च ऑफर्स का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • Honor ने हॉनर 20 में चार रियर कैमरे दिए हैं
  • Honor 20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
  • Honor 20 की बैटरी 3,750 एमएएच की है
विज्ञापन
Huawei के सब-ब्रांड Honor ने इस महीने ही अपने Honor 20, Honor 20 Pro और Honor 20i स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। Honor 20i की बिक्री भारत में 18 जून को शुरू हुई थी। वहीं, Honor 20 की बिक्री कल यानी 25 जून से शुरू होगी। फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। अब कंपनी इस फोन के लॉन्च ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। Honor की ओर से इस फोन के साथ जियो कैशबैक, बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प, 90 प्रतिशत बायबैक गारंटी और अन्य ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
 

Honor 20 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

याद रहे कि हॉनर 20 की कीमत भारत में 32,999 रुपये होगी। इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बिकेगा। जैसा कि हमने आपको बताया, यह फोन 25 जून से फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे सेफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी ने ‘लव इट या रिटर्न इट' चैलेंज का ऐलान किया है। खरीदारों के पास इस डिवाइस को 90 दिनों तक इस्तेमाल करने का मौका होगा और इसके बाद वे चाहें तो फोन को लौटा सकते हैं। Honor ने वादा किया है कि अगर ग्राहक 90 दिनों के अंदर फोन वापसी की प्रक्रिया की शुरुआत कर देते हैं तो उन्हें कीमत की 90 प्रतिशत राशि वापस मिल जाएगी।

अन्य लॉन्च ऑफर्स में बिना ब्याज वाला ईएमआई का विकल्प भी शामिल है। Jio की ओर से 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 125 जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा। कैशबैक वाउचर को माय जियो ऐप के ज़रिए 198 रुपये और 299 रुपये के रीचार्ज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त हर महीने 5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। याद रहे कि Honor 20 और Honor 20i के साथ कंपनी ने Honor 20 Pro को भी लॉन्च किया था। इसकी सेल की तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
 

Honor 20 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 20 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.1 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑल-व्यू स्क्रीन है। यह पंच-होल डिज़ाइन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 412 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर, जीपीयू टर्बो 3.0 और 6 जीबी रैम है।

Honor ने हॉनर 20 में चार रियर कैमरे दिए हैं। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। कैमरा एआई इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एआईएस सुपर नाइट मोड के साथ आता है। सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह 117 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। चौथा सेंसर भी 2 मेगापिक्सल का है, एफ/ 2.4 मैक्रो लैंस के साथ।

सेल्फी के लिए Honor 20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3डी पोर्ट्रेट लाइटनिंग सपोर्ट के साथ आता है। एआई कैमरा, एआई अल्ट्रा क्लैयरिटी मोड और एआई कलर मोड भी इस फोन का हिस्सा हैं।

Honor 20 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई  802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, मैगनेटोमीटर  और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में भी किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Honor 20 की बैटरी 3,750 एमएएच की है और यह 22.5 वॉट की सुपरचार्ज टेक को सपोर्ट करता है। इसके बारे में 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.25x73.97x7.87 मिलीमीटर है और वज़न 174 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Super performance
  • Excellent battery life
  • Attractive design
  • Lots of camera features
  • कमियां
  • Inconsistent camera performance
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.26 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  9. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  10. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »