Honor 10 भारत में लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरे

हुवावे ब्रांड का Honor 10 स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च हो गया। मंगलवार को लंदन में आयोजित एक इवेंट में Honor 10 से पर्दा उठाया गया...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मई 2018 23:04 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे ब्रांड के Honor 10 स्मार्टफोन ने भारत में दी दस्तक
  • लंदन में आयोजित एक इवेंट में फोन से उठा पर्दा
  • एआई और हाईसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर इसकी खासियत

Honor 10

हुवावे ब्रांड का Honor 10 स्मार्टफोन  आज भारत में लॉन्च हो गया। मंगलवार को लंदन में आयोजित एक इवेंट में Honor 10 से पर्दा उठाया गया। बता दें कि Honor 10 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था, जिसमें एआई और हाईसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर देखा गया था। ठीक वैसा, जो  Huawei P20 Pro में दिया गया है। Honor 10 की भारत में एक्सक्लूसिव बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के ज़रिए बुधवार से शुरू होगी। इसमें ईएमयूआई फीचर भी है, जिसके लिए दावा किया गया है कि यह बेहतर सेल्फी और फेस डिटेक्शन की सुविधा देगा। इसमें हुवावे पी20 फैमिली जैसा कलर फिनिश, डुअल रियर कैमरा सेटअप और डिस्प्ले नॉच दिया गया है।

कंपनी ने इंडिया लॉन्च को लेकर पहले ही दो मुख्य तथ्यों का खुलासा कर दिया था। पहला यह 16 मई की रात से उपलब्ध होगा। दूसरा, इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी। दरअसल, हॉनर 10 फ्लिपकार्ट की 'बिग शॉपिंग डेज़ सेल' के आखिरी दिन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Honor 10 की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

Honor 10 की भारत में कीमत 32,999 रुपये है, जिसमें यूज़र को 6 जीबी रैम, 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। कंपनी ने भारत में 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत न लाने का फैसला किया है। भारत में फोन के ब्लैक और ब्लू वेरिएंट ही आएंगे।

Honor 10 के लॉन्च ऑफर में शामिल है 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट, जो हॉनर व अन्य स्मार्टफोन से एक्सचेंज करने पर यूज़र को मिलेगी। कंपनी अन्य डिवाइसेज के साथ 3,000 रुपये की रेग्युलर एक्सचेंज वैल्यू भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर 16-18 मई तक मान्य रहेंगे। हॉनर बजाज फिंज़र्व कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा दे रही है। जियो ऑफर भी है, जिसमें यूज़र को 1,200 रुपये कैशबैक, 100 जीबी अतिरिक्त डेटा और 3,300 रुपये के पार्टनर वाउचर मिलेंगे।
 

Honor 10 स्पेसिफिकेशन

Honor 10 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकन किरीन 970 प्रोसेसर है। साथ देते हैं 6 जीबी रैम।
कैमरे की बात करें तो Honor 10 में डुअल रियर कैमरे हैं। इसमें 24+16 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं। डुअल कैमरा सेटअप को कंपनी ने - एआई कैमरा नाम दिया है।
Honor 10 में 128 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। इसे कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव नहीं होगा। पर्याप्त कनेक्टिविटी विकल्प के साथ हैंडसेट में हेडफोन जैक भी मिलेगा। Honor 10 को पावर देती है 3400 एमएएच की बैटरी। फोन का कुल वज़न है 153 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor, Flipkart, Huawei, Honor 10

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.