Honor 10 Lite इस महीने हो सकता है भारत में लॉन्च

हुवावे का सब-ब्रांड Honor भारत में अपने Honor 10 Lite स्मार्टफोन को जनवरी महीने के मध्य में लॉन्च करेगी। यह जानकारी न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 14:35 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है
  • सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का कैमरा होगा Honor 10 Lite में
हुवावे का सब-ब्रांड Honor भारत में अपने Honor 10 Lite स्मार्टफोन को जनवरी महीने के मध्य में लॉन्च करेगी। यह जानकारी न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने दी है। बता दें कि Honor 10 Lite स्मार्टफोन 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और ड्यूड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है।

चीन में हॉनर 10 लाइट की कीमत 1399 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 1,699 चीनी युआन (करीब 17,500 रुपये) है। सबसे महंगा मॉडल 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 1899 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है। हम भारत में Honor 10 Lite की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं। स्मार्टफोन ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट रेड, लिली वैली व्हाइट और मैजिक नाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Honor 10 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 415 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉम किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

Honor 10 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,  जीपीएस/ ए जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • Camera AI isn’t useful
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉम किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 10 Lite

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.