सस्ते स्मार्टफोन HMD Vibe 2 में होंगे 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स! लॉन्च से पहले खुलासा

HMD Vibe 2 में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2025 09:51 IST
ख़ास बातें
  • HMD Vibe 2 में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकता है।
  • फोन में Unisoc T7200 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

HMD Vibe 2 में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD Vibe 2 कंपनी की ओर से बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनके माध्यम से इसके कुछ मेन फीचर्स पता चलते हैं। लेटेस्ट अपडेट में एचएमडी वाइब 2 के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन में 6.75 इंच के LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 4GB रैम जैसे फीचर्स होने का दावा किया गया है। कंपनी का यह फोन उन यूजर्स के लिए लॉन्च किए जाने की संभावना है जो लो-बजट में लेटेस्ट फीचर्स वाला कोई स्मार्टफोन पाना चाहते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

HMD Vibe 2 के स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर लीक हो गए हैं। टिप्स्टर HMD_MEME'S द्वारा यह फोन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पॉट किया गया है। फोन में 6.75 इंच का IPS LCD डिस्प्ले होगा जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है जबकि अधिकतर लो-बजट स्मार्टफोन्स में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाता है। 

एचएमडी वाइब 2 फोन में Unisoc T7200 चिपसेट देखने को मिल सकता है। साथ में 4GB रैम बताई गई है। कहा गया है कि फोन गेमिंग या हैवी टास्क के लिए नहीं बना है, लेकिन यह रोजमर्रा के टास्क जैसे सोशल मीडिया अपडेट, वीडियो कंटेंट स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग आदि बखूबी कर सकता है। 

फोन में 128 जीबी की स्टोरेज के अलावा 256 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन भी यूजर को मिलेगा। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकेगा। कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 0.8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में डेप्थ सेंसर भी देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 2MP या 5MP कैमरा से लैस होकर आ सकता है। 

HMD Vibe 2 में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकता है। इससे पहले जून 2024 में कंपनी ने HMD Vibe को लॉन्च किया था जिसकी कीमत वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.