HMD ने भारत में Vibe 2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी दी गई है।
HMD Vibe 2 Pro की भारत में कीमत ₹15,999 से शुरू होती है
Photo Credit: HMD
HMD ने भारत में अपनी Vibe सीरीज का नया स्मार्टफोन HMD Vibe 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह इसी साल मई में लॉन्च हुए HMD Vibe 2 5G का अपग्रेडेड मॉडल है। नए फोन में डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी को पहले के मुकाबले अपग्रेड किया गया है। स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
HMD Vibe 2 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और कंपनी इसमें दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है।
HMD Vibe 2 Pro 5G में Sarvam का Indus AI भी दिया गया है। इसके जरिए 22 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में स्मार्ट असिस्टेंस मिलता है। AI का इस्तेमाल कंटेंट ड्राफ्ट करने, सवालों के जवाब देने और प्लानिंग जैसे कामों के लिए किया जा सकता है। फोन में Sanchar Saathi Safety ऐप का सपोर्ट भी दिया गया है।
HMD Vibe 2 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G का सपोर्ट मिलता है। ऑडियो के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है, जिससे वायर वाले ईयरफोन या हेडफोन इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जबकि इसके साथ 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरों को स्क्वायर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल में रखा गया है। इनके नीचे सर्कुलर LED फ्लैश मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
HMD Vibe 2 Pro 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 रखी गई है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹17,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत दोनों वेरिएंट को लिमिटेड टाइम के लिए क्रमशः ₹14,999 और ₹16,999 में खरीदा जा सकता है। फोन Silver Mist, Aqua Green और Cosmic Purple कलर में उपलब्ध है। इसकी सेल 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।