HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग

HMD Vibe 2 5G में 6,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए HMD Vibe 5G की जगह ले सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2026 17:08 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8200 हो सकता है
  • भारत में HMD Vibe 2 5G को 21 मई को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

Photo Credit: HMD

हैंडसेट मेकर HMD का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। HMD Vibe 2 5G में 6,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए HMD Vibe 5G की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने HMD Vibe 2 5G की डिटेल्स को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  Unisoc T8200 हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। HMD Vibe 2 5G के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये, 4 GB + 128 GB का 9,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 10,999 रुपये का हो सकता है। 

भारत में HMD Vibe 2 5G को 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी। HMD Vibe 2 5G को तीन कलर्स - Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। HMD Vibe 2 5G की 6,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए HMD Vibe 5G में 6.67 इंच HD+ IPS 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले (720 x 1,604 पिक्सल्स)  90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T760 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। HMD Vibe 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, Bluetooth, GPS, Wi-Fi, GLONASS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। HMD Vibe 5G की 5,000mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिेंट सेंसर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.