HMD जल्द लॉन्च करेगा 3 नए मिड-रेंज स्मार्टफोन! कीमत के साथ इनके स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

Tomcat कोडनेम का हैंडसेट पहले भी सामने आ चुका है, जब इसे Geekbench वेबसाइट पर देखा गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2024 20:56 IST
ख़ास बातें
  • HMD Tomcat और Nighthawk कोडनेम वाले दो हैंडसेट के डिटेल्स हुए लीक
  • एक Project Fusion प्रोटोटाइप पर भी चल रहा है काम
  • मिलते-जुलते फीचर्स, लेकिन कीमत में बड़े अंतर के साथ आ सकते हैं फोन

Photo Credit: X/ @smashx_60

HMD ने हाल ही में अपने ब्रांड नेम के साथ कुछ नए मॉडल्स पेश किए और अब, लेटेस्ट लीक से पता चलता है कि कंपनी जल्द तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। तीनों हैंडसेट की कीमत और इनके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को ऑनलाइन लीक किया गया है। सभी मॉडल मिड-रेंज डिवाइस प्रतीत होते हैं। हालांकि, लीक किए गए स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है कि यह प्रतियोगिता को गर्मा जरूर सकते हैं। ये तीन मॉडल Nighthawk, Project Fusion और Tomcat कोडनेम के साथ लीक हुए हैं।

HMD MEME'S नाम के X हैंडल ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स की सीरीज में अपकमिंग HMD मॉडल्स की अहम जानकारियों को लीक किया है। अपने पोस्ट में हैंडल ने इन हैंडसेट्स के कोडनेम, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और साथ ही रेंडर्स का खुलासा किया है। इससे पता चलता है कि HMD नाइटहॉक और टॉमकैट कोडनेम वाले मॉडल्स के साथ प्रोजेक्ट फ्यूजन नाम के एक प्रोटोटाइप पर काम कर रही है। कथित तौर पर टॉमकैट और नाइटहॉक मौजूदा Pulse सीरीज से मेल खाते डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लेकर आएंगे।
Advertisement

Tomcat कोडनेम का हैंडसेट पहले भी सामने आ चुका है, जब इसे Geekbench वेबसाइट पर देखा गया था। उस लिस्टिंग से पता चला था कि डिवाइस में ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलेगा, जिसके Snapdragon 7S Gen 2 SoC होने की संभावना है। गीकबेंच पर हैंडसेट ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 965 और 2625 स्कोर हासिल किया था। लिस्टिंग के समान टिप्सटर का ट्वीट भी इसी चिपसेट की ओर इशारा देता है।

ट्वीट के अनुसार, HMD Tomcat Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से लैस होगा, जिसे 8GB या 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लाया जाएगा। इसके अलावा, बताया गया है कि डिवाइस में हाई-रिजॉल्यूशन 120Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा। यह कथित तौर पर OIS से लैस 108MP मेन, 8MP सेकंडरी और 2MP शूटर वाले ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आएगा और फ्रंट में 32MP शूटर मिलेगा। फोन Android 14 पर चलेगा और इसमें 33W चार्जिंग के साथ 4,900mAh बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है। यह IP67 सर्टिफाइड हो सकता है और इसमें ब्लूटूथ 5.2, NFC, स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे।
Advertisement

दूसरा मॉडल HMD Nighthawk कोडनेम के साथ लीक किया गया है। ट्वीट के अनुसार, इस हैंडसेट का डिस्प्ले और कैमरा सिस्टम Tomcat के समान ही होगा, लेकिन बस इसमें 8MP अल्ट्रावाइड लेंस मौजूद नहीं होगा। स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ आएगा और इसमें 5,000mAh बैटरी मिलेगी।
Advertisement

दोनों मॉडल्स की कीमतों को भी लीक किया गया है। ट्वीट के मुताबिक, HMD Tomcat के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 400 यूरो (करीब 36,000 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 440 यूरो (लगभग 39,600 रुपये) होगी। वहीं, HMD Nighthawk के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 250 यूरो (करीब 22,500 रुपये) और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 290 यूरो (करीब 26,200 रुपये) होगी।

समान टिप्सटर ने QCM6490 चिपसेट के साथ आने वाले एक प्रोटोटाइप मॉडल की भी बात की है, जिसका नाम Project Fusion है। इस चिपसेट को Qualcomm का कोई अपर मिड-रेंज प्रोसेसर माना जा रहा है। पहले भी कुछ लीक्स इशारा दे चुके हैं कि यह प्रोटोटाइप मॉड्स सपोर्ट से लैस होगा। ट्वीट के अनुसार, यह अपकमिंग HMD फोन 6.6-इंच FHD IPS डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 108MP + 2MP का PureView कैमरा सिस्टम होगा। फोन में 8GB रैम मिलेगी और यह 30W वायर्ड व 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड 4,800mAh बैटरी के साथ आएगा। इसका माप 164 × 76 × 8.6 mm होगा। फोन में Wi-Fi 6E, HMD स्मार्ट आउटफिट्स, डायनामिक ट्रिपल ISP, पोगो पिन और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.