HMD Global अब अपने ब्रांड नेम के 2 सस्ते स्मार्टफोन अप्रैल 2024 में करेगी लॉन्च

HMD Global स्मार्टफोन अप्रैल 2024 में लॉन्च किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 नवंबर 2023 12:27 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अब अपने ही ब्रांड नेम से भी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में।
  • ये स्मार्टफोन अप्रैल 2024 में पेश किए जा सकते हैं।
  • स्मार्टफोन्स की इंटरनल टेस्टिंग शुरू हो चुकी है- रिपोर्ट

Nokia स्मार्टफोन मेकर HMD Global दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

HMD Global को Nokia स्मार्टफोन मेकर के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन कंपनी अब अपने ही ब्रांड नेम से भी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये स्मार्टफोन अप्रैल 2024 में पेश किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन्स की इंटरनल टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही कंपनी की ओर से इन्हें लेकर घोषणा भी की जा सकती है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

HMD Global स्मार्टफोन अप्रैल 2024 में लॉन्च किए जा सकते हैं। Nokia स्मार्टफोन मेकर दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट की मानें तो ये स्मार्टफोन काफी सस्ते होने वाले हैं। कंपनी इन्हें एग्रेसिव प्राइसिंग पर पेश करने वाली है। कहा जा रहा है कि HMD के लिए भारतीय स्मार्टफोन मार्केट प्राथमिकता में रहेगी। इन स्मार्टफोन्स को पॉपुलर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon, Flipkart पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा, जिस पर कंपनी का खास फोकस रहेगा। 

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि HMD Global Nokia स्मार्टफोन्स ऑफलाइन बेचने पर ज्यादा जोर देगी। 2024 से लेकर 2026 तक कंपनी दोनों ही ब्रैंडिंग के साथ स्मार्टफोन मार्केट में पेश करती रहेगी। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी के ये अपकमिंग स्मार्टफोन GSMA IMEI डेटाबेस में भी देखे गए हैं। इनके मॉडल नम्बर N159V और TA-1585 बताए गए हैं। 

इनमें से एक स्मार्टफोन को Nokia फोन का री-ब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। यह फोन मॉडल नम्बर TA-1585 के साथ बताया गया है। लेकिन इस फोन HMD ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि दोनों ही स्मार्टफोन्स में से किसी के भी स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी जानकारी बाहर नहीं आई है। अब देखना होगा कि HMD Global के ये नए स्मार्टफोन मार्केट के तगड़े कंपीटिशन में अपनी जगह बना पाते हैं या नहीं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.