HMD Global की बड़ी तैयारी! 9 स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, यहां हुआ खुलासा

हाल ही में कंपनी ने HMD का मतलब समझाते हुए कहा था कि यह ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेज के लिए स्टैंड करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2024 10:12 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के 9 नए मोबाइल डिवाइसेज को IMEI डेटाबेस में देखा गया है।
  • कंपनी ने NokiaMobile का नाम बदलकर अब HMD कर दिया है।
  • कंपनी ने नए स्मार्टफोन के डिजाइन अधिकारिक वेबसाइट पर टीज किए हैं।

HMD स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दिखाई दे सकते हैं।

Photo Credit: X/Roland Quandt

HMD Global जल्द ही मार्केट में अपने स्मार्टफोन पेश करने वाली है। लेकिन ताजा अपडेट कहता है कि कंपनी एक या दो नहीं, बल्कि नौ स्मार्टफोन पेश करने वाली है। ये स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस में देखे गए हैं। यानी कि कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हलचल मचाने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने नए स्मार्टफोन्स के डिजाइन को अधिकारिक वेबसाइट पर टीज किया है। आइए जानते हैं HMD स्मार्टफोन्स के बारे में और क्या जानकारी मिल रही है। 

HMD स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दिखाई दे सकते हैं। कंपनी के 9 नए मोबाइल डिवाइसेज को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। कंपनी ने NokiaMobile का नाम बदलकर अब HMD कर दिया है। इससे साफ पता चलता है कि अब कंपनी HMD स्मार्टफोन ही बनाएगी। जीएसएम चाइना की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी के 9 नए स्मार्टफोन जल्द मार्केट में दिखाई देंगे। IMEI डेटाबेस में हालांकि इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चल रहा है। कहा जा रहा है कि एचएमडी ने इन स्मार्टफोन्स को इंटरनली टेस्ट किया है। 
Advertisement

हाल ही में कंपनी ने HMD का मतलब समझाते हुए कहा था कि यह ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेज के लिए स्टैंड करता है। यानी कि कंपनी ऐसे मोबाइल डिवाइसेज बनाने की बात कर रही है जो मानवता के हित में हों। एक अन्य हालिया रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि कंपनी ने नए स्मार्टफोन के डिजाइन अधिकारिक वेबसाइट पर टीज किए हैं। जिसमें फोन के रियर में दो सर्कुलर रिंग्स हैं जिसे कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश के साथ फिट किया गया है। आयताकार कैमरा मॉड्यूल में मामूली बम्प नजर आ रहा है। इसके किनारे राउंडेड हैं। वहीं, फोन बॉक्स टाइप चेसिस के साथ नजर आ रहा है जिसमें संभावित रूप से साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

फोटो में एक डिवाइस को ट्रिपल कैमरा के साथ भी दिखाया गया है। जिसमें वर्टीकल तरीके से तीन कैमरा दिखाए गए हैं। चार्जिंग के लिए डिवाइस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट देखने को मिल सकता है। साथ में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जा सकता है। फोन के रियर में लोगो भी HMD का ही होगा। जल्द ही कंपनी नए मॉडल्स को सामने ला सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.