MWC 2024: आ रहा है Barbie फ्लिप फोन! HMD Global ने बताए अपने फ्यूचर प्लान

HMD ने MWC 2024 के दौरान अपने रीब्रांडिंग प्लान की पुष्टि की। पिछले सात वर्षों से नोकिया ब्रांड नेम के तहत फोन बेचने वाली कंपनी ने अपने खुद के HMD-ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च करने के प्लान का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 18:09 IST
ख़ास बातें
  • HMD ने MWC 2024 के दौरान अपने रीब्रांडिंग प्लान की पुष्टि की
  • HMD मूल डिवाइस बनाकर Nokia फोन बेचना जारी रखेगी
  • कंपनी ऐसे फोन बनाएगी जो "किफायती, सुंदर, डिजायेबल और रिपेयरेबल होंगे।"
Nokia-ब्रांडेड फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने रविवार, 25 फरवरी को बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 इवेंट में अपने रीब्रांडिंग प्लान दुनिया के सामने रखे। फिनिश मोबाइल निर्माता ने खुलासा किया कि वह Mattel के साथ साझेदारी के तहत इस साल के अंत में बार्बी-ब्रांडेड फ्लिप (Barbie Flip Phone) फोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपकमिंग रेट्रो फीचर फोन की ओर इशारा करने वाली एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें पता चलता है कि फोन पिंक कलर में आएगा। इसके अलावा, एचएमडी इस साल एक और पॉपुलर Nokia फोन डिजाइन वापस लाने पर विचार कर रही है।

HMD ने MWC 2024 के दौरान अपने रीब्रांडिंग प्लान की पुष्टि की। पिछले सात वर्षों से नोकिया ब्रांड नेम के तहत फोन बेचने वाली कंपनी ने अपने खुद के HMD-ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च करने के प्लान का खुलासा किया है। यह एचएमडी के मूल डिवाइस बनाकर और नोकिया फोन बेचना जारी रखकर एक मल्टी-ब्रांड स्ट्रैटेजी को फॉलो करेगा। एचएमडी का कहना है कि कंपनी ऐसे फोन बनाएगी जो "किफायती, सुंदर, डिजायेबल और रिपेयरेबल होंगे।"
Advertisement

कंपनी ने टॉय बनाने वाली कंपनी Mettel के साथ साझेदारी की है और बताया है कि इस साल गर्मियों में बार्बी-ब्रांडेड फ्लिप फोन आने वाला है। HMD ने अपकमिंग रेट्रो फीचर फोन के डिजाइन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक फोटो शेयर की है, जिसमें पिंक कलर की फिनिश की झलक मिलती है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि वह इस गर्मी में एक "पॉपुलर नोकिया फोन" वापस लाएगी। एक एचएमडी-ब्रांडेड स्मार्टफोन भी उसी समय में लॉन्च होगा।
 

HMD का लक्ष्य रिपेयर क्षमता को बढ़ावा देना और स्मार्टफोन की टूटी स्क्रीन को ठीक करने के लिए आवश्यक चरणों की संख्या को कम करना भी है। पिछले साल कंपनी ने रिपेयर एक्सपर्ट iFixit के साथ साझेदारी में Nokia G22 लॉन्च किया था। हैंडसेट में बदलने योग्य हिस्से और टूलकिट शामिल हैं, ताकि यूजर अपने फोन को खुद ही ठीक कर सकें।
Advertisement

इसके अलावा, ब्रांड को उम्मीद है कि 2024 में ग्लोबल लेवल पर बेचे जाने वाले आधे स्मार्टफोन डिवाइस रिपेयरेबल होंगे। इसके अलावा, एचएमडी डेवलपर्स और बिजनेस के लिए ओपन डिजाइन फ़ाइल्स और सॉफ्टवेयर इंटिग्रेशन पर जानकारी के साथ पहला वर्जन टूलकिट लॉन्च कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.