Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स

Hisense A10 फोन डिटेच हो सकने वाले डिस्प्ले के साथ आता है।

Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स

Photo Credit: Weibo

Hisense A10 फोन डिटेच हो सकने वाले डिस्प्ले के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • फोन के फ्रंट में 6.13 इंच का ई-इंक डिस्प्ले मिलता है।
  • इसमें कंपनी ने 4nm प्रोसेसिंग पर बना ऑक्टाकोर चिपसेट इस्तेमाल किया है।
  • साथ ही Wi-Fi 6 की भी कनेक्टिविटी दी गई है।
विज्ञापन

Hisense ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया है जिसकी स्क्रीन इससे अलग हो सकती है। Hisense A10 फोन डिटेच हो सकने वाले डिस्प्ले के साथ आता है। यह पहली बार है जब किसी कंपनी ने ऐसी टेक्नोलॉजी किसी रेगुलर स्मार्टफोन में दी है। फोन के फ्रंट में 6.13 इंच का ई-इंक डिस्प्ले मिलता है। यह पेपर जैसा नजर आता है। ई-इंक डिस्प्ले का इस्तेमाल सबसे ज्यादा उपयोगी ई-बुक पढ़ने, नोट्स बनाने, और एग्जाम आदि के लिए स्टडी करने में माना जाता है। इसका फायदा यह होता है कि इसमें आंखों पर जोर नहीं पड़ता है और फोन की पावर की बहुत कम खपत होती है। आइए जानते हैं इस फोन की अन्य खास बातें। 

Hisense A10 Price

Hisense A10 की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। इसे चीनी मार्केट में पेश (via) किया गया है। फोन की कीमत 3999 युआन (लगभग 56,500 रुपये) के आसपास हो सकती है, जिसकी अधिकारिक घोषणा कंपनी जल्द ही करने वाली है। 

Hisense A10 Specifications

Hisense A10 में कंपनी ने फ्रंट साइड में 6.13 इंच का ई-इंक डिस्प्ले दिया है। यह ई-बुक, नोट्स, और एग्जाम आदि के लिए बहुत उपयोगी बताया गया है। फोन का खास फीचर इसका डिटेचेबल डिस्प्ले है जो रियर साइड में आता है। यह मेग्नेट की मदद से फोन से जुड़ जाता है। यह एक कलर LCD पैनल है। यूजर जब चाहे इसे निकाल कर अलग से देख सकता है। 

Hisense का यह फोन अपने आप में काफी अलग है। यह स्क्रीन को पूरी तरह से निकाल कर इस्तेमाल करने की आजादी देता है। इसमें ई-इंक डिस्प्ले फिक्स होने का अपना फायदा है, और कलर डिस्प्ले डिटेच होने का अपना फायदा है। इसलिए यूजर इसे चाहे जैसे इस्तेमाल कर सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो कंपनी ने ऐसा फोन पेश किया है जिससे कि यूजर को किसी एक डिस्प्ले के साथ बंधे रहने की जरूरत नहीं होगी। 

Hisense A10 में कंपनी ने 4nm प्रोसेसिंग पर बना ऑक्टाकोर चिपसेट इस्तेमाल किया है। यह फोन Android 16 के साथ आता है। इसमें 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ ही Wi-Fi 6 की भी कनेक्टिविटी दी गई है। Hisense A10 से पहले कंपनी ने Hisense A9 को लॉन्च किया था। यह फोन 2022 में आया था। इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि ई-इंक डिस्प्ले है। इसमें 300 PPI पिक्सल डेंसिटी है। फोन Snapdragon 662 चिप से लैस होकर आता है। फोन की कीमत 1,799 युआन (लगभग 25,000 रुपये) है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
  2. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
  3. मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
  4. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  6. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  7. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 21 हजार सस्ता खरीदें! Flipkart पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  9. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  10. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »