अपने 'वाटरप्रूफ' सोनी एक्सपीरिया डिवाइस का पानी के अंदर ना करें इस्तेमाल

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 14 सितंबर 2015 17:15 IST
सोनी के एक्सपीरिया स्मार्टफोन की अहम खासियत होती है उनका वाटरप्रूफ होना। कंपनी भी इस फ़ीचर पर जोर देकर कस्टमर को लुभाने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब उसने चेतावनी दी है कि यूज़र एक्सपीरिया डिवाइस को पानी के अंदर इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से फोन की वारंटी खत्म हो जाएगी।

कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "याद रहे कि डिवाइस को पानी के अंदर इस्तेमाल नहीं किया जाए''। आपको बता दें कि हाई-एंड एक्सपीरिया स्मार्टफोन आईपी68 रेटिंग्स के साथ आते हैं। आम भाषा में बात की जाए तो आईपी68 रेटिंग्स वाले डिवाइस पूरी तरह से डस्ट रेसिस्टेंट तो होते ही हैं, साथ में 1 मीटर से ज्यादा गहरे पानी में लगातार रहने पर भी वे खराब नहीं होंगे। हालांकि, वाटरप्रूफ फीचर के लिए कंडिशन मैन्यूफैक्चरर द्वारा निर्धारित होते हैं।
Advertisement

सोनी का कहना है कि पानी के अंदर इस फ़ीचर की टेस्टिंग 30 मिनट के लिए की गई थी। कंपनी ने कहा कि इन फ़ीचर की टेस्टिंग प्रयोगशाला में की गई थी। इस दौरान हैंडसेट स्टैंडबाय मोड में था। जब स्मार्टफोन पानी में हों तो यूज़र उसका इस्तेमाल ना करें। पानी के अंदर फोटो लेने की भी कोशिश ना करें। इसके अलावा कंपनी ने यूज़र को फोन को पानी में डालने से पहले सारे कवर को बंद करने का भी निर्देश दिया है।

कंपनी ने टेस्टिंग के बारे में बताया है, ''सोनी के डिवाइस की वाटरप्रूफ क्षमता की टेस्टिंग एक कंटेनर में रखकर की जाती है। इस कंटेनर में टैप वाटर होता है। पानी की गहराई 1.5 मीटर होती है। 30 मिनट तक पानी के अंदर रखने के बाद डिवाइस को आराम से बाहर निकाला जाता है, फिर उसके फंक्शन और फीचर को टेस्ट किया जाता है।''
Advertisement

इस चेतावनी से यही बात समझ में आ रही है कि सोनी अपने एक्सपीरिया स्मार्टफोन के वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ होने का तो दावा कर रही है, लेकिन वह यूज़र कुछ एहतियात भी बरतने को कह रही है। वह आगाह कर रही है कि डिवाइस का पानी के अंदर इस्तेमाल नहीं करें।
Advertisement

अगर आपके पास एक्सपीरिया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है तो हमारा सुझाव यही होगा कि आप उसका इस्तेमाल पानी के अंदर ना करें। पानी की छीटों या बारिश में इस्तेमाल करने से नुकसान नहीं होना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.