Guru Nanak Jayanti 2023: वॉट्सऐप पर कैसे डाउनलोड करें स्टिकर और कैसे भेजें

अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर वॉट्सऐप ओपन करें और किसी भी चैट विंडो पर जाएं। मौजूदा स्टिकर पैक पर जाने के लिए टाइपिंग एरिया के बाएं कॉर्नर में मौजूद 'स्माइली' आइकन पर टैप कीजिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2023 15:52 IST
ख़ास बातें
  • गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं WhatsApp स्टिकर के जरिए दे सकते हैं।
  • एंड्रॉइड यूजर्स वॉट्सऐप चैट पर जाकर स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं।
  • iOS यूजर्स डायरेक्ट थर्ड पार्टी स्टिकर पैक डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।

गुरु नानक जयंती सिखों का लोकप्रिय पर्व है।

Photo Credit: iStock

आज गुरु नानक जयंती है और अगर आप दोस्तों और परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो WhatsApp स्टिकर के जरिए ऐसा कर सकते हैं। WhatsApp एक लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जहां आप कई तरीकों से अपने करीबियों को फोटो, GIF, इमोटिकॉन और स्टिकर के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं। आपको बता दें कि पहले 3 ऑप्शन आसानी से उपलब्ध हैं। वहीं स्टिकर इस्तेमाल करने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत है। यहां हम आपको गुरु नानक जयंती वॉट्सऐप स्टिकर डाउनलोड करने और शेयर करने के तरीके के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


एंड्रॉइड यूजर्स के लिए स्टेप 1 :


अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर वॉट्सऐप ओपन करें और किसी भी चैट विंडो पर जाएं। मौजूदा स्टिकर पैक पर जाने के लिए टाइपिंग एरिया के बाएं कॉर्नर में मौजूद 'स्माइली' आइकन पर टैप कीजिए। नीचे GIF बटन के बगल में स्टिकर आइकन पर क्लिक कीजिए। स्टिकर सेक्शन के टॉप में दाईं ओर '+' आइकन का चयन कीजि। आखिर तक स्क्रॉल करें और 'गेट मोर स्टिकर' पर टैप करें। यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर रीडायरेक्ट कर देगा। 'वॉट्सऐप स्टिकर फॉर गुरु नानक जयंती' के लिए सर्च करें और अपनी पसंद का पैक डाउनलोड करें। डाउनलोड करने के बाद पैक ओपन करें और स्टिकर को वॉट्सऐप में शामिल करें। WhatsApp पर वापस आएं और अपनी शुभकामनाएं देने के लिए गुरु नानक जयंती स्टिकर सभी के साथ साझा करें।


iOS यूजर्स के लिए स्टेप 2 :


Apple iOS यूजर्स को डायरेक्ट थर्ड पार्टी वॉट्सऐप स्टिकर पैक डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान नहीं करता है। हालांकि, यूजर्स मिले हुए स्टिकर को फेवरेट के तौर पर सेव कर सकते हैं। अगर आप iOS डिवाइस यूजर्स हैं तो एक सेकेंडरी एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करें या किसी दोस्त से गुरु नानक जयंती स्टिकर पैक डाउनलोड करने और इसे आपके साथ शेयर करने के लिए कहें। एक बार स्टिकर मिलने के बाद आप इसे फेवरेट में शामिल कर सकते हैं। किसी भी चैट विंडो पर जाएं और स्टिकर सेक्शन पर टैप करें। 'स्टार' आइकन पर टैप करें और गुरु नानक जयंती स्टिकर देखें। आप शुभकामनाएं भेजने के लिए इस पर टैप कीजिए। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप गुरु नानक जयंती वॉट्सऐप स्टिकर को आसानी से डाउनलोड और शेयर कर सकते हैं अपने करीबियों के साथ इस खुशी को साझा कर सकते हैं। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.