Google की ओर से खुशखबरी! Android से iPhone में चुटकी में होगी फाइल शेयर

Android से iPhone में फाइल शेयर करने के लिए अब किसी थर्ड पार्टी ऐप की मदद नहीं लेनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Quick Share में Airdrop सुविधा को रोलआउट करने की तैयारी
  • पहले यह सुविधा सिर्फ Pixel 10 सीरीज के लिए शुरू की गई थी
  • Quick Share में Apple Airdrop का सपोर्ट जुड़ने जा रहा है

Google ने एंड्रॉयड के लिए अपने Quick Share में Airdrop सुविधा को रोलआउट करने की तैयारी कर ली है।

Android से iPhone में फाइल शेयर करना अब चुटकी बजाने जितना आसान होने वाला है। Google ने एंड्रॉयड के लिए अपने Quick Share में Airdrop सुविधा को रोलआउट करने की तैयारी कर ली है। अब से पहले यह सुविधा सिर्फ Pixel 10 सीरीज के लिए शुरू की गई थी। लेकिन अब कंपनी इसे अपने सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए शुरू करने जा रही है। आइए जानते हैं किन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहले अपडेट। 

Google के एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए Quick Share में Apple Airdrop का सपोर्ट जुड़ने जा रहा है। एपल इनसाइडर के अनुसार, अब एंड्रॉयड और iPhone के बीच फाइल शेयर करना बहुत आसान हो जाएगा। बता दें कि Airdrop के माध्यम से दो Apple डिवाइसेज के बीच चुटकी में फाइल शेयर हो जाती है। वहीं, Google के एंड्रॉयड के पास Quick Share फीचर है जो ऐसे ही काम करता है। लेकिन अब एंड्रॉयड से iPhone के बीच फाइल शेयर भी आसानी से हो सकेगी। Android से iPhone में फाइल शेयर करने के लिए अब किसी थर्ड पार्टी ऐप की मदद नहीं लेनी पड़ेगी। 

Advertisement

Google ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी जो ताइपे स्थित गूगल कार्यालय में आयोजित की गई थी। कंपनी ने कहा कि कंपनी अपने डिवाइसेज पर इस फीचर का टेस्ट अच्छी तरह कर चुकी है और अब अगला कदम उठाने का समय आ गया है। कंपनी ने बताया कि गूगल पहले ही यह साबित कर चुका है कि यह फीचर बिल्कुल विश्वसनीय रूप से काम करता है। अब इसे एंड्रॉयड इकोसिस्टम के बाकी हिस्से में भी लागू किया जाएगा। 

कंपनी ने कहा है कि फीचर का एक्सपेंशन होने पर यूजर्स Quick Share का इस्तेमाल करके आस-पास के iPhone, iPad और Macbook के साथ फ़ोटो, वीडियो और फ़ाइल्स को सीधे शेयर कर सकेंगे। यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी ऐप या क्लाउड लिंक की जरूरत नहीं होगी। बहुत से यूजर्स ऐसे हैं जो घर और ऑफिस में डिवाइसेज के बीच स्विच करते हैं। इसमें एंड्रॉयड और एपल के अलग-अलग डिवाइसेज शामिल हो सकते हैं। इसलिए ऐसे सभी यूजर्स के लिए यह एक खुशखबरी जैसा है। 

कैसे काम करता है फीचर

  • Android से iPhone में फाइल शेयर करना वैसे ही काम करता है जैसे Airdrop में दो iOS डिवाइसेज के बीच होता है। 
  • फाइल शेयरिंग के लिए AirDrop के Everyone for 10 minutes फीचर का इस्तेमाल करना होगा। 
  • एक्टिवेट होने के बाद एंड्रॉयड डिवाइस के Quick Share में वह Apple डिवाइस दिखाई देने लगेगा। 
  • आपको डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए उस पर टैप करके कंफर्म करना होगा।  
  • कनेक्ट होते ही Quick Share और Airdrop के बीच चंद पलों में ही बड़ी से बड़ी फाइल शेयर हो जाएगी। 

Advertisement

डेटा सेफ्टी पक्की

दोनों प्लेटफॉर्म के बीच डेटा एन्क्रिप्टेड फॉर्म में ट्रांसफर होता है। यह किसी सर्वर पर स्टोर नहीं होता है। जिस वजह से डेटा की पूरी प्राइवेसी बनी रहती है। कंपनी ने फीचर के रोलआउट के लिए अधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की है लेकिन बहुत जल्द फीचर लाने की बात कही है। यानी कंपनी की ओर से जमीनी स्तर पर तैयारी पूरी हो चुकी है, बस इसे रोलआउट करना बाकी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.