Google के Pixel स्मार्टफोन्स की होगी भारत में मैन्युफैक्चरिंग, Pixel 8 से होगी शुरुआत

गूगल ने अपने सर्विस नेटवर्क को भी बढ़ाने की तैयारी की है। यह 27 शहरों में 28 सर्विस सेंटर्स के जरिए सपोर्ट की पेशकश करती है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2023 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 8 में डुअल कैमरा सेटअप है
  • इसके 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 75,999 रुपये है
  • Pixel 8 और Pixel 8 Pro दोनों में गूगल का Tensor G3 प्रोसेसर है

कंपनी ने बताया कि वह लोकल और विदेशी सप्लायर्स दोनों के साथ कार्य करेगी

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने भारत में Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की घोषणा की है। इसकी शुरुआत Pixel 8 से की जाएगी। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने भारत और इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन को Pixel 8 Pro के साथ लॉन्च किया था। Pixel 8 में कस्टम Google Tensor G3 और Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया गया है। 

Pixel 8 में डुअल कैमरा सेटअप है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड के साथ 72 घंटे तक चल सकती है। कंपनी ने लगभग सात वर्ष पहले अपने पहले पिक्सल स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद अपने Google for India इवेंट में पिक्सल स्मार्टफोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जानकारी दी है। इसकी शुरुआत Pixel 8 से अगले वर्ष हो सकती है। कंपनी ने बताया कि वह लोकल और विदेशी सप्लायर्स दोनों के साथ कार्य करेगी।  स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियां Apple और Samsung भी देश में अपने कुछ स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग करती हैं। 

गूगल ने अपने सर्विस नेटवर्क को भी बढ़ाने की तैयारी की है। यह 27 शहरों में 28 सर्विस सेंटर्स के जरिए सपोर्ट की पेशकश करती है। गूगल के सीनियर VP (डिवाइसेज एंड सर्विसेज), Rick Osterloh ने कहा, "यह देश में पिक्सल स्मार्टफोन्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने की यात्रा में शुरुआती कदम है।" 

Pixel 8 और Pixel 8 Pro दोनों में गूगल का Tensor G3 प्रोसेसर है। इनमें 256  GB तक की स्टोरेज मिलती है। ये एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं। इनमें होल पंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। ये दोनों डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं। इनमें Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। Pixel 8 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले  2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट के साथ है। Pixel 8 के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का देश में प्राइस 75,999 रुपये और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 82,999 रुपये है। इसे Hazel, Obsidian और Rose कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। गूगल के Pixel 8 Pro के 12 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,06,999 रुपये का है। इसे Bay, Obsidian और Porcelain कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। नए पिक्सल स्मार्टफोन्स को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.