Google Pixel स्मार्टफोन को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट

Google Pixel स्मार्टफोन्स को लेटेस्ट मई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह लेटेस्ट अपडेट Pixel 4, Pixel 4 XL, Pixel 3a, Pixel 3a XL, Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 2, और Pixel 2 XL यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 मई 2020 12:22 IST
ख़ास बातें
  • फंक्शन पैच मई 2020 एंड्रॉयड अपडेट के साथ लिस्ट नहीं है
  • पिक्सल यूज़र्स अपने स्मार्टफोन में इस अपडेट को मैनुअली भी देख सकते हैं
  • फिलहाल, फेज़ में रोलआउट हुआ है मई सिक्योरिटी पैच अपडेट

अपडेट के लिए Pixel फोन का लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 वर्ज़न पर काम जरूरी

Google Pixel स्मार्टफोन्स को लेटेस्ट मई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह लेटेस्ट अपडेट Pixel 4, Pixel 4 XL, Pixel 3a, Pixel 3a XL, Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 2, और Pixel 2 XL यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है। अपडेट के बुलेटिन में Google ने बताया है कि इस अपडेट ने 1 मई तक 15 सिक्योरिटी समस्याओं और 5 मई तक 24 समस्याओं को सुधारा है। हालांकि, इस बार कोई फंक्शनल पैच लिस्टेड नहीं है। हर पिक्सल वेरिएंट के लिए 2 बिल्ड के सेट्स लिस्ट हैं, जिसमें A3 बिल्टड ताइवान यूज़र्स के लिए हैं, जबकि B3 बिल्ड अन्य क्षेत्रों के लोगों के लिए है।

Google ने इस लेटेस्ट मई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट को फेज़ में रोलआउट किया है, जब यह अपडेट यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा तो उन्हें इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के द्वारा मिल जाएगी। हालांकि, इसके अलावा वह मैनुअली भी इस अपडेट को अपने स्मार्टफोन में चेक कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें सेटिंग्स में जाकर सिस्टम में जाना होगा और फिर एंडवांस में जहां उन्हें सिस्टम अपडेट का विकल्प दिखेगा।

मई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट ने जैसे कि हमने पहले बताया पैच तारीख 01-05-2020 में 15 सिक्योरिटी समस्याओं को सुधारा और पैच तारीख 05-05-2020 में 24 सिक्योरिटी समस्याओं को सुधारा। यह समस्याएं गंभीर से समान्य तक होती हैं, और इसमें क्वालकॉम और मीडियाटेक के कॉम्पोनेंट्स से जुड़े बग्स भी फिक्स किए गए हैं।

कंपनी ने अपने डिवाइस के लिए फैक्ट्री इमेज भी रिलीज़ किए हैं। यह आपको नए पैकेज के साथ आपके डिवाइस को फ्लैश करने से पहले डेटा का बैकअप लेने की सलाह देता है, क्योंकि यह आपका मौजूदा डेटा डिलीट कर देगा। गूगल की डेवलपर साइट पर इसकी ओटीए तस्वीरें भी लाइव हो गई हैं और आप आप अपने पिक्सल फोन में भी यह अपडेट अनलॉक बूटलॉडर के जरिए इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि, मई 2020 पैच के लिए आपके फोन का लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 वर्ज़न पर काम जरूरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.