गूगल ने एंड्रॉयड एन बीटा किया लॉन्च, जानें कैसे करें इंस्टॉल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2016 15:06 IST
गूगल ने बुधवार को अचानक एंड्रॉयड एन डेवलेपर प्रिव्यू लॉन्च कर दुनिया को चौंका दिया। एंड्रॉयड एन के प्रिव्यू में कई नए फीचर दिये गए हैं जिनमें मल्टी-विंडो सपोर्ट, ब्रांड नए नोटिफिकेशन शेड और नोटिफिकेशन अपडेट से जुड़ी दूसरी कई चीजें शामिल हैं।

गूगल इंजीनियरिंग (एंड्रॉयड) के वाइस प्रेसिडेंट डेव बुर्क ने एक ब्लॉग पोस्ट में जोर देकर कहा, ''एंड्रॉयड एन पर अभी भी काम किया जा रहा है।'' इसी ब्लॉग पोस्ट में एंड्रॉयड एन डेवलेपर प्रिव्यू की उपलब्धता की घोषणा भी की गई। गूगल के मुताबिक, एंड्रॉयड एन पर अभी भी काम चल रहा है लेकिन डेवेलपर फीडबैक के चलते इसे अभी लॉन्च किया गया है।
Advertisement

एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम साइट पर जाकर यूजर ओटीए के जरिये नेक्सस 6पी, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6, जनरल मोबाइल 4जी एंड्रॉयड वन, नेक्स प्लेयर, नेक्सस 9 और पिक्सल सी डिवाइस पर एंड्रॉयड वन का डेवलेपर प्रिव्यू अपडेट कर सकते हैं।

उम्मीद के मुताबिक, गूगल ने फिलहाल एंड्रॉएड एन के नाम का खुलासा नहीं किया है। गूगल द्वारा अभी एंड्रॉएड एन से पर्दा उठाने की कुछ खास बड़ी वजह आप यहां जान सकते हैं।
Advertisement
 

यहां जानें गूगल ने नए एंड्रॉयड में कौन-कौन सी नए फीचर शामिल किये हैं।
Advertisement

मल्टी-विंडो सपोर्ट
एंड्रॉयड एन के साथ ही गूगल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में बहुप्रतीक्षित मल्टीटास्किंग फीचर मल्टी-विंडो सपोर्ट दिया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर स्क्रीन पर सुविधानुसार एक साथ दो ऐप चला पाएंगे। डिवाइडर को ऐप के बीच में ड्रैग कर यूजर ऐप को रिसाइज़ भी कर सकेंगे। मल्टी-विंडो सपोर्ट के अलावा गूगल का कहना है कि एंड्रॉयड टीवी डिवाइस में यूजर ऐप को पिक्टर-इन-पिक्चर मोड में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इसकी मदद से यूजर दूसरे ऐप ब्राउज करते समय भी लगातार कंटेट देख पाएंगे।
Advertisement

नोटिफिकेशन री-डिजाइनिंग
गूगल ने एंड्रॉयड एन में नोटिफिकेशन रीडिजाइनिंग करते हुए इसमें टेम्पलेट अपडेट, बंडल नोटिफिकेशन, डायरेक्ट रिप्लाई और कस्टम व्यू जैसे कई फीचर जोड़े हैं। नोटिफिकेशन टेम्पलेट अपडेट से हीरो इमेज और अवतार पहले से ज्यादा जोरदार होगा जबकि बंडल नोटिफिकेशन से सिस्टम में ग्रुप मैसेज एकसाथ दिखेंगे। डाययरेक्ट रिप्लाई से यूजर नोटिफकेशन पेन में ही किसी एसएमएस या का जवाब दे सकेंगेष गूगल के मुताबिक, कस्टम व्यू में नोटिफेकशन के लिए दो नए एपीआई भी जोड़े गए हैं।
Advertisement
 

रीवैम्प डोज़
गूगल के इस नए सिस्टम मोड डोज़ एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो से लैस आइडल डिवाइस में बैटरी बचाता है। कंपनी के मुताबिक जब आप फोन इस्तेमाल कर रहे हों या आपकी जेब में हो तो इसके फीचर में किए गए नए सुधारों से बैटरी की खपत पहले से कम होगी।  

बैकग्राउंड ऑप्टिमाइजेशन
एंड्रॉएड एन में गूगल ने बैकग्राउंड में ऐप चलते रहने के दौरान रैम और बैटरी की खपत रोकने के लिए नया प्रोजेक्ट Svelte लॉन्च किया है।

डेटा सेवर
गूगल ने एकदम नया डेटा सेवर मोड पेश किया है जिससे ऐप को इस्तेमाल कर सेलुलर डेटा कम खर्च हो सकेगा। नए डेटा सेवर मोड की मदद से यूजर पहले की अपेक्षा ऐप द्वारा सेलुलर डेटा की खपत पर पहले से ज्यादा नियंत्रण कर पाएंगे। सिस्टम में एक बाक डेटा सेवर मोड इनेबल होने के बाद सिस्टम बैकग्राउंड में डेटा को ब्लॉक के साथ-साथ हर ऐप को कम से कम डेटा खपत करने देगा। इसके साथ ही यूजर डेटा सेवर मोड के ऑन होने के दौरान भी बैकग्राउंड में चलरहे ऐप का चुनाव कर पाएंगे।  
 

नंबर ब्लॉक
एंड्रॉयड एन का सबसे ज्यादा खास फीचर नंबर ब्लॉकिंग है। गूगल का कहना है कि यह नया फीचर डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप, डिफॉल्ट फोन ऐप और थर्ड पार्टी प्रोवाइडर ऐप पर भी लागू होगा। इस फीचर से ब्लॉक नंबर लिस्ट को पढ़ा भी जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि इस लिस्ट को किसी दूसरे ऐप द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। एंड्रॉयड एन में नंबर ब्लॉकिंग एक नेटिव फीचर है।

मल्टी-लोकल सपोर्ट, ज्यादा भाषा
गूगल एंड्रॉयड एन में यूजर सेटिंग में एक साथ कई भाषा चुन सकेंगे। मल्टी-लोकल सपोर्ट के अलावा गूगल एंड्रॉयड एन में पहले से ज्यादा भाषाएं भी जोड़ी गई हैं।

डायरेक्ट बूट
डायरेक्ट बूट एडिशन के साथ एंड्रॉयड एन में डिवास के स्टार्टअप टाइम में सुधार किया गया है और अचानक होने वाले रीबूट पर भी रजिस्टर्ड ऐप कुछ चुनिंदा काम करते रहेंगे।
 

कैसे करें इंस्टॉल
नेक्सस 6पी, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6, जनरल मोबाइल 4जी एंड्रॉयड वन, नेक्स प्लेयर, नेक्सस 9 और पिक्सल सी डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉयड एन फैक्टरी इमेज की फॉर्म में उपलब्ध है। हम आपको बताते हैं कि आप एंड्रॉएड एन कैसे इंस्टॉल करें। लेकिन हम आपको आगाह कर दें कि एंड्रॉएड एन ऑपरेटिंग सिस्टम फिलहाल उपभोक्ताओं या डेली यूजर के लिए नहीं है क्योंकि इसे अभी भी विकसित किया जा रहा है। इसे फिलहाल सिर्फ डेवलेपर के लइए ही लॉन्च किया गया है।

हम आपको यह भी बता दें कि एंड्रॉयड एन डेवलेपर प्रिव्यू डाउनलोड करने पर आपकी डिवाइस में बग हो सकते हैं। इसलिए अगर आप पिर भी लेटेस्ट एंड्रॉयड एन डाउनलोड करना चाहते हैं तो हम आपको एपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन का पूरा बैकअप लेने की सलाह देंगे।

फैक्टरी इमेज से कैसे करें डाउनलोड
डेवलेपर प्रिव्यू डाउनलोड करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपने अपने सिस्टम में एंड्रॉयड स्टूडियो प्रिव्यू इंस्टॉल कर लिया है। इस प्रोग्राम की मदद से यूएसबी केबल के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर आप अपनी डिवाइस में नए एंड्रॉयड को डाल सकते हैं।

एंड्रॉयड स्टूडियो प्रिव्यू से एडीबी और फास्टबूट जैसे प्रोग्राम भी इंस्टॉल हो जाते हैं जिसे आपके पीसी में कमांड टर्मिनल के जरिये एक्सेस किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रकें कि नए ओएस को डालते समय आपको एडीबी और फास्टबूट फंक्शन के बारे में थोड़ी जानकारी हो।

यहां जानें कि एंड्रॉयड एन डेवलेपर प्रिव्यू को अपनी डिवाइस में कैसे इंस्टॉल करें-

1- अपनी डिवाइस के लिए यहां से सही फैक्टरी इमेज डाउनलोड करें।

2- अब सेटिंग में जाएं>  डेवलेपर ऑप्शन पर क्लिक करें। यूएसबी बगिंग पर टिक करें।

3- इमेज को सहेजें और इन्हें अपने कम्प्यूटर पर सेव करें।

4- अब अपनी डिवाइस को यूएसबी से अपने कम्प्यूटटर में कनेक्ट करें।

5- अब डिवाइस को फास्टबूट मोड में ऑन करें।

आपको एडीबी टूथ के साथ भी फास्टबूट मोड में बूट करने की जरूरत पड़ सकती है। जब डिवाइस ऑन हो जाए तब कमांड टर्मिनल में जाकर: एडीबी रीबूट बूटलोडर पर क्लिक करें।

6- अब सामने दिख रही सिस्टम इमेज को नेविगेट करें।

7- "फ्लैश-ऑल.बैट" को पूरा करें, इसमें खुली इमेज होनी चाहिए और जरूरी बूट लोडर, बेसबैंड फर्मवेयर (एस) और ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टॉल करें। इस प्रक्रिया में समय लगेगा और कई बार रीबूट भी होगा। इसके बाद आपकी डिवाइस में एंड्रॉयड एन डेवलेपर इँस्टॉल हो जाएगा।

ओटीए अपडेट द्वारा गूगल एन कैसे करें इंस्टॉल
एंड्रॉयड एन डेवलेपर प्रिव्यू को इंस्टॉल करने का सबसे आसान जरिया एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम है। ना केवल आप आसानी से अपडेट कर सकते हैं बल्कि आपको अपनी डिवाइस भी खाली करने की जरूरत नहीं है।इसके साथ ही इस पर यूजर भविष्य में रिलीज होने वाले एंड्रॉयड एन बीटा अपडेट भी जान सकते हैं।  

1- अपने मोबाइल ब्राउजर या डेस्कटॉप पर जी.को/एंड्रॉयडबीटा (g.co/androidbeta)पर जाएं।

2- पहले से किसी डिवाइस पर एक्टिव गूगल अकाउंट से साइनइन करें (नेक्सस 6पी, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6, जनरल मोबाइल 4जी एंड्रॉयड वन, नेक्स प्लेर, नेक्सस 9)

3- इनमें से जिस भी डिवाइस को आप एनरॉल करना चाहते हैं उसे चुनें।

4- नियम और शर्तों पर सहमत हों और फिर ज्वॉइन बीटा पर क्लिक करें।

5- अब आपकी डिवाइस पर सिस्टम अपडेट का विकल्प दिखेगा। यूजर सेटिंग > अबाउट > सिस्टम अपडेट में जाकर किसी बचे हुए अपडेट की जानकारी ले सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.