Oppo A92 और Oppo A52 के कई स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo A92 और Oppo A52 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। Oppo के दोनों फोन एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किए गए हैं और ये ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस होंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A92 और Oppo A52 फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित होंगे
  • अब तक ओप्पो ए92 और ओप्पो ए52 के बीच का अंतर रैम का है
  • Oppo A52 के बारे में पहली बार मिली है जानकारी

Oppo A92 और Oppo A52 के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं

Oppo अपनी A-सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन Oppo A92 और Oppo A52 पर काम कर रही है। अब ये दोनों नए फोन Google Play Console पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। पता चला है कि दोनों ही Oppo फोन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 पर काम करेंगे। इसके अलावा लिस्टिंग से फोन के रैम से भी पर्दा उठा है, हालांकि यह साफ नहीं है कि इसके अन्य वेरिएंट होंगे या नहीं। सीपीयू, जीपीयू, डिस्प्ले रिजॉल्यूशन से संबंधित अन्य जानकारियां भी इस लिस्टिंग में सामने आई हैं।

इस लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी 91Mobiles ने दी है। लिस्टिंग से Oppo A92 और Oppo A52 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। Oppo के दोनों फोन एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किए गए हैं और ये ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस होंगे। इनके चार Kyro 260 कोर की क्लॉक स्पीड 2.01 गीगाहर्ट्ज़ है और चार Kyro 260 कोर की क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है।

ओप्पो के ये अगामी फोन स्क्रीन रिजॉल्यूशन के साथ भी लिस्ट हुए हैं, जो कि 1,080x2,400 पिक्सल है। ओप्पो ए92 और ओप्पो ए52 फोन की पिक्सल डेनसिटी 480 पीपीआई है। इस लिस्टिंग में दोनों फोन में बस एक ही अंतर है, वो है रैम का। ओप्पो ए92 फोन को 8 जीबी रैम के साथ और ओप्पो ए52 फोन को 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है।

यह पहली बार है जब ओप्पो ए52 फोन ऑनलाइन सामने आया है। 91Mobiles का दावा है कि ओप्पो ए92 फोन इससे पहले सिंगापुर रेगुलेटरी बॉडी IMDA की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। हमने भी इस लिस्टिंग की जांच की, जिससे पता चला कि ओप्पो ए92 फोन एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर CPH2059 भी सामने आया है और फोन का मार्केटिंग नाम ‘A92' है। यह फोन थाईलैंड की रेगुलेटरी बॉडी NBTC की वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था।

हालांकि, Oppo द्वारा इन दोनों ही फोन को लेकर कोई अधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया गया है। लेकिन ओप्पो ए92 को इतने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाना एक तरह से इशारा है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  2. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  4. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  3. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  4. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  5. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  6. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  7. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  8. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  9. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  10. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.