गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 20 सितंबर 2016 11:05 IST
गूगल ने सोमवार को पुष्टि की कि वह 4 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दौरान पिक्सल स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सर्च कंपनी ने इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इवेंट अमेरिका के सैन फ्रांसिसको में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। मज़ेदार बात यह है कि लॉन्च इवेंट से पहले ही पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन के रेंडर इमेज इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। इसके साथ कई और जानकारियां सार्वजनिक हुई हैं।

प्रतीक्षित गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की लीक हुई तस्वीरें एंड्रॉयड पुलिस द्वारा साझा की गई हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर नज़र आ रहा है। रेंडर में दिख रहा कैमरा पैनल और डिजाइन हाल ही में लीक हुए स्मार्टफोन के टीपीयू कवर से मेल खाता है। लीक हुई तस्वीरों में पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल भी नज़र आ रहे हैं।

गौर करने वाली बात है कि अल्फाबेट की सहायक कंपनी नेस्ट ने विज्ञापन में एक स्मार्टफोन की झलक दी थी जो पिक्सल स्मार्टफोन की लीक हुई तस्वीरों से मेल खाती हैं। विज्ञापन में इस्तेमाल किए गए हैंडसेट की बॉडी एल्यूमीनियम की है और टॉप पर ग्लास है।

एंड्रॉयड पुलिस ने पिक्सल स्मार्टफोन की कीमतें लीक होने की जानकारी सार्वजनिक की हैं। दावा किया गया है कि 5 इंच वाले पिक्सल स्मार्टफोन की कीमत 649 डॉलर (करीब 43,500 रुपये) से शुरू होगी। वैसे, हमारा सुझाव होगा कि कीमतों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जाए।
Advertisement

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 5 इंच वाले पिक्सल स्मार्टफोन की कीमत 449 डॉलर (करीब 30,000 रुपये) की डॉलर से शुरू होगी।
Advertisement

गैजेट्स 360 ने आपको पहले ही बताया था कि गूगल अब नेक्सस ब्रांड का इस्तेमाल नहीं करेगी। अब वह अपने स्मार्टफोन को नए ब्रांड के तहत पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी के अगले स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1 नूगा के लिए साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.