Google Pixel Fold Launched: 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ गूगल का पहला फोल्डेबल फोन, जानें कीमत

Google Pixel Fold Launched: गूगल पिक्सल फोल्ड के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,799 (लगभग 1,47,500 रुपये) से शुरू होती है। 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत $1,919 (लगभग 1,57,300 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2023 12:40 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel Fold अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,799 (लगभग 1,47,500 रुपये) है
  • 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $1,919 (लगभग 1,57,300 रुपये) रखी गई है

Google Pixel Fold Launched: गूगल के फोल्डेबल फोन की शुरुआती कीमत $1,799 (लगभग 1,47,500 रुपये) है

Google Pixel Fold Launched: Google Pixel Fold को बुधवार, 10 मई को Google I/O 2023 इवेंट में लॉन्च किया गया। कई लीक और अफवाहों के बाद, Google ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल डिवाइस (Google Pixel Fold Specifications) खुद डेवलप किए गए Tensor G2 SoC के साथ सबके सामने पेश किया। Google Pixel Fold फोल्डेबल डिवाइस (Google Pixel Fold Features) Android 14 पर चलता है और इसमें (Google Pixel Fold Camera) ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यह (Google Pixel Fold Price In India) 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। फोल्डेबल (Google Pixel Fold Battery) डिवाइस में 4,821mAh की बैटरी मिलती है। पिक्सल फोल्ड (Google Pixel Fold Sale Date) का मुकाबला Samsung के Galaxy Z Fold सीरीज, OPPO Find N2 Flip और Huawei Mate X2 से होगा।
 

Google Pixel Fold price, availability

Google Pixel Fold के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,799 (लगभग 1,47,500 रुपये) से शुरू होती है। 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत $1,919 (लगभग 1,57,300 रुपये) रखी गई है। फोन ओब्सीडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Advertisement

Google Pixel Fold अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और अगले महीने से ग्राहकों तक पहुंचना चाहिए। फोल्डेबल को चुनिंदा बाजारों में ही बेचा जाएगा। Google ने Google I/O कीनोट के दौरान Pixel 7a से भी पर्दा उठाया। इसकी भारत में कीमत 43,999 रुपये है और यह Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Google Pixel Fold specifications

Google Pixel Fold में डुअल-सिम है और यह Android 14 पर चलता है और इसमें 6:5 आस्पेक्ट रेशियो, 380ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.6-इंच का इंटरनल डिस्प्ले (1,840 x 2,208 पिक्सल) है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,092 पिक्सल) ओलेड आउटर डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 17.4:9 है और ये 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बाहरी डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है, जबकि अंदर के डिस्प्ले में प्लास्टिक कोटिंग है। यह Google के Tensor G2 SoC पर काम करता है, जो Titan M2 सिक्योरिटी चिप और 12GB LPDDR5 RAM के साथ जुड़ा है।
Advertisement

GooglePixel Fold में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन), CLAF और f/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल लेंस शामिल है। कैमरा सेटअप में 10.8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी शामिल है, जिसमें 121-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर है। इसके साथ 5x ऑप्टिकल जूम और 20x सुपर रेस जूम के साथ 10.8-मेगापिक्सल का डुअल पीडी टेलीफोटो लेंस भी है।

Google Pixel Fold में सेल्फी के लिए 1.22 pm पिक्सल विड्थ, f/2.2 अपर्चर और फिक्स्ड फोकस के साथ बाहरी डिस्प्ले पर एक 9.5-मेगापिक्सल सेंसर है। इसके अलावा, इसमें f/2.0 अपर्चर और फिक्स्ड फोकस के साथ 8-मेगापिक्सल कैमरा अंदर फिट किया गया है।
Advertisement
 

Google Pixel Fold 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एक्स, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। फोन फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है।

Google Pixel Fold में 4,821mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि बैटरी 24 घंटे से अधिक का प्लेबैक टाइम और सिंगल चार्ज पर 72 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसका डाइमेंशन 5.5x3.1x 0.5mm और वजन 283 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

9.5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4821 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2208x1840 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.