Google Pixel 9a और Pixel 10a समेत Android 16 भी होगा समय से पहले लॉन्च!

Pixel 9 सीरीज का अफॉर्डेबल फोन अगले साल मई की बजाए मार्च में ही लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 9a फोन मार्च 2025 में पेश हो सकता है
  • मार्च अंत तक इसकी सेल भी शुरू हो सकती है
  • एंड्रॉयड 16 जून 2025 तक पेश किया जा सकता है

Google Pixel 9 सीरीज को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया था।

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 सीरीज को समय से पहले लॉन्च कर कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट को चौंका दिया था। Google अब इसके अफॉर्डेबल वर्जन Pixel 9a, और उसके बाद आने वाली सीरीज के Pixel 10a को भी समय से पहले लॉन्च कर सकती है। ये बजट फ्रेंडली फोन होंगे जिनके बारे में लेटेस्ट लीक काफी कुछ बताता है। फोन अपनी संभावित लॉन्च टाइमलाइन से दो महीने पहले ही लॉन्च हो सकते हैं जो 2025 की पहली तिमाही में ही पेश किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं इनकी सेल भी लॉन्च के साथ ही शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड 16 पर भी काम कर रही है और अगला एंड्रॉयड वर्जन 2025 के शुरुआती महीनों में ही देखने को मिल सकता है। 

Google Pixel 9a की लॉन्च टाइमलाइन लीक हो गई है। Pixel 9 सीरीज का अफॉर्डेबल वर्जन अगले साल मई की बजाए मार्च में ही लॉन्च किया जा सकता है। Android Headlines की ओर से दावा किया गया है कि कंपनी Pixel 9a को कंपनी मार्च 2025, और Pixel 10a को मार्च 2026 में लॉन्च करेगी। Pixel 9a की सेल मार्च के अंत तक शुरू हो जाएगी। जबकि प्री-ऑर्डर मध्य मार्च में ही शुरू हो चुके होंगे। यानी समय से दो महीने पहले ही फोन पेश किया जा सकता है। Pixel 9a में चार कलर वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं जिनमें Porcelain, Obsidian, Peony, और Iris शेड्स शामिल होंगे। 
Advertisement

Google कथित तौर पर अपने प्रोडक्ट्स के लॉन्च में अब तेजी ला रही है। कहा जा रहा है कि मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का अगल वर्जन Android 16 अगले साल की पहली छमाही के अंत तक लॉन्च हो जाएगा। यानी जून के आसपास इसका लॉन्च देखने को मिल सकता है। लेकिन अभी यह देखने वाली बात होगी क्या सिर्फ अपकमिंग सीरीज के लिए कंपनी लॉन्च टाइमलाइन को बदलने जा रही है या फिर मार्केट में बढ़ते कंपिटीशन को देखते हुए कंपनी चीजों में तेजी ला रही है। 

देखा जाए तो Google ने अबकी बार अपनी Pixel 9 सीरीज को Apple की iPhone 16 सीरीज से पहले पेश किया। इसी तर्ज पर कंपनी एपल के अगले लॉन्च यानी iPhone SE 4 से पहले ही अपना अफॉर्डेबल फोन Pixel 9a पेश कर सकती है। iPhone SE 4 अगले साल मई में लॉन्च हो सकता है। इससे जाहिर होता है कि गूगल शायद मार्केट में अपनी उपस्थिति को ज्यादा मजूबती के साथ दर्ज करवाने की कोशिश कर रही है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship build and design
  • Excellent display
  • Great cameras
  • Good battery life
  • AI features are fun
  • Bad
  • Processor is still not great
  • Heats up
  • No longer compact
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.