Google Pixel 9 Pro XL में होगी 16GB रैम, बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग! प्राइस भी लीक

फोन में 6.8 इंच बड़ा OLED पैनल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अगस्त 2024 09:37 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन डिस्प्ले पर देखने को मिल सकता है।
  • Gemini AI फीचर्स भी इस पिक्सल फोन में देखने को मिल सकते हैं।

Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: X/@MysteryLupin

Google Pixel 9 सीरीज के स्मार्टफोन इस वक्त खूब चर्चा में हैं। सीरीज के रिलीज से पहले इनके स्पेसिफिकेशंस आए दिन लीक हो रहे हैं। अब लेटेस्ट लीक में Google Pixel 9 Pro XL के स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। फोन में 6.8 इंच बड़ा OLED पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 16GB तक रैम देखने को मिल सकती है और 512 जीबी तक स्टोरेज आने की बात कही गई है। जानें डिटेल्स। 

Google Pixel 9 Pro XL के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले एक बार फिर लीक हुए हैं। इस बार फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। टिप्स्टर @MysteryLupin ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें फोन की रियल लाइफ इमेज और स्पेसिफिकेशंस को देखा जा सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक, Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 2992 x 1344 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन डिस्प्ले पर देखने को मिल सकता है। 

Gemini AI फीचर्स भी इस पिक्सल फोन में देखने को मिलेंगे। फोन में Google Tensor G4 चिपसेट होगा और साथ में Titan M2 सिक्योरिटी चिप भी इसमें दी जा सकती है। फोन में 16 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। स्टोरेज को 512 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकेगा। कैमरा की बात करें तो फोन में फ्रंट साइड में 42 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। यह f/2.2 अपर्चर के साथ आ सकता है। 

फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का f/1.68 लेंस हो सकता है। इसके साथ में 48 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला अल्ट्रावाइड सेंसर यहां दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का जूम लेंस हो सकता है। इसमें 5X जूम देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर ने फोन की संभावित कीमत 1099 डॉलर (लगभग 92,000 रुपये) बताई है। फोन की बैटरी कैपिसिटी के बारे में टिप्स्टर ने जिक्र नहीं किया है। अफवाह है कि फोन में 5000mAh से ज्यादा कैपिसिटी की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.