लॉन्च से पहले सामने आया Google Pixel 8a का डिजाइन

अपने ए-सीरीज मॉडल्स के समान, Google के Pixel 8a के 2024 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक रिलीज की तारीख अभी भी पर्दे के पीछे है।

लॉन्च से पहले सामने आया Google Pixel 8a का डिजाइन
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a स्मार्टफोन के डमी यूनिट की फोटो लीक हुई हैं
  • इनमें Pixel 7a के समान ही हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है
  • 7a की तुलना में अधिक गोल डिजाइन के साथ दिखाई देता है अपकमिंग Pixel 8a
विज्ञापन
Google Pixel 8a के पिछले महीने रेंडर्स लीक हुए थे, जिससे इसके डिजाइन का अंदाजा मिला था और अब अपकमिंग गूगल स्मार्टफोन के डमी यूनिट की तस्वीरें लीक की गई हैं। इनसे पता चलता है कि स्मार्टफोन Google Pixel a-सीरीज के पारंपरिक डिजाइन शैली के साथ आएगा। इसमें पीछे की ओर 7a के समान हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें फ्लैश के साथ दो कैमरा सेंसर फिट होंगे। बता दें कि पिछले महीने लीक हुए रेंडर्स से पता चला था कि हैंडसेट 6.1 इंच के फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा और इसका साइज Pixel 8 से बड़ा हो सकता है।

Google Pixel 8a स्मार्टफोन के डमी यूनिट की फोटो लीक हुई हैं। 'No Name and xleaks7 द्वारा Linekdin पर इन तस्वीरों को शेयर किया गया है। इनमें स्मार्टफोन के फ्रंट, बैक और साइड्स को दिखाया गया है। तस्वीरों से पता चलता है कि स्मार्टफोन मौजूदा a-सीरीज के समान ही डिजाइन शैली लेकर आता है। इसमें बैक में Pixel 7a के समान ही हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जिसमें फ्लैश के साथ दो कैमरा के लिए जगह है। इसके अलावा, फ्रंट में थोड़े मोटे बेजल्स और सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर होल-पंच कटआउट की जगह दिखाई देती है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

डमी यूनिट Pixel 8a को अपने पूर्ववर्ती की तुलना में अधिक गोल डिजाइन के साथ दिखाती हैं। लीक पोस्ट में यह भी सुझाव दिया कि डिवाइस थोड़ा पतला होगा, फिर भी Pixel 7a से थोड़ा लंबा होगा, जिसकी माप 153.44 x 72.74 x 8.94 मिलीमीटर है। डाइमेंशन पिछले लीक से थोड़े अलग हैं, जहां बताया गया था कि फोन 152.1 x 72.6 x 8.9mm साइज के साथ आएगा।

इस बीच, हैंडसेट के दाईं ओर वही पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं, जो अन्य पिक्सल फोन पर दिखाई देते हैं।

अपने ए-सीरीज मॉडल्स के समान, Google के Pixel 8a के 2024 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक रिलीज की तारीख अभी भी पर्दे के पीछे है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pixel 8a, Pixel 8a design, Pixel 8a leak, Pixel 8a renders
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »