Google Pixel 8a में मिलेगा नया बैटरी फीचर, जानें सबकुछ

Google Pixel 8a में Tensor G3 प्रोसेसर मिल सकता है। ऐसी संभावना है कि यह फ्लैगशिप Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन में मिलने वाले Tensor G3 चिप का एक छोटा वर्जन हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2024 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a में Tensor G3 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Google Pixel 8a में 8GB RAM और 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • Google Pixel 8a में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले का खुलासा हुआ था।

Google Pixel 8 में 6.20 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google ने हाल ही में Pixel सॉफ्टवेयर अपडेट में एक खास बदलाव के साथ आगामी Pixel 8a के लिए अपने प्लान का खुलासा कर दिया। कंपनी ने कंफर्म किया है कि एक्सपेंडेड बैटरी डाटा पेज Pixel 8a और अन्य आगामी डिवाइसेज के लिए है। यहां हम आपको Pixel 8a के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Android 14 QPR1 ने एक जरूरी बैटरी डाटा पेश किया जो चार्जिंग साइकल काउंट और बैटरी मैन्युफैक्चिरंग तारीख को दिखाता है। हालांकि, मार्च 2024 पिक्सेल अपडेट में यह फीचर गायब हो गया। Google ने बग ट्रैकर पेज पर साफ किया है कि यह फीचर वर्तमान में जारी किए गए डिवाइसेज के लिए कभी नहीं था। कंपनी का कहना है कि "हम इस पेज को सिर्फ Pixel 8a और उससे आगे आने वाले स्मार्टफोन पर चालू करना है, इसलिए यह WAI (वर्किंग ऐज इंटेंडेड) है।"

गूगल के स्टेटमेंट से दो चीजें कंफर्म होती हैं जैसे कि सबसे पहले यह Google की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर काम करता है कि किफायती Pixel 8a पर काम चल रहा है। दूसरा यह कि Pixel 8a से शुरू होने वाले आगामी पिक्सल स्मार्टफोन सिस्टम सेटिंग्स में एक अलग और ज्यादा कंप्रिहेंसिव बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग सेक्शन मिलेगा। लेकिन यह फीचर पुराने पिक्सल डिवाइसेज पर उपलब्ध नहीं होगा। इसके बावजूद यह पता चलता है कि Google, Pixel यूजर्स को उनके फोन की बैटरी की लंबी अवधि की जानकारी देने के लिए बेहतर टूल प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। Pixel 8a अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है, यह मई में Google I/O में आ सकता है।


Google Pixel 8a के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट्स से पता चला है कि Google Pixel 8a में Tensor G3 प्रोसेसर मिल सकता है। ऐसी संभावना है कि यह फ्लैगशिप Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन में मिलने वाले Tensor G3 चिप का एक छोटा वर्जन हो सकता है। फोन में 8GB RAM और 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Pixel 8a के CAD रेंडर बीते साल अक्टूबर में लीक हुए थे, जिसमें 6.1 इंच OLED डिस्प्ले का खुलासा हुआ था। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 152.1 मिमी, चौड़ाई 72.6 मिमी और वजन 8.9 मिमी होने का पता चला था।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel 8a, Google Pixel 8a specifications, Google

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  2. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  3. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  5. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  6. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  7. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  8. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  9. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
  10. IPL 2026 Live Streaming: RCB vs SRH मैच से आज आईपीएल 2026 का आगाज, ऐसे देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.