Rs 75,999 वाला Google Pixel 8 मिलेगा Flipkart sale में Rs 30 हजार का! कैसे? जानें

Flipkart big billion days 2024 : Google Pixel 8 स्‍मार्टफोन को पिछले साल भारत में लॉन्‍च किया गया था। Flipkart पर आ रही सेल में Pixel 8 पर जबरदस्‍त कटौती होने वाली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 19:49 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8 पर मिलेगा तगड़ा डिस्‍काउंट
  • फ्लिपकार्ट पर आ रही सेल में कम दाम में लेने का मौका
  • 36,750 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है।

Google Pixel 8 स्‍मार्टफोन को पिछले साल भारत में लॉन्‍च किया गया था। Flipkart पर आ रही बिग बिलियन सेल (Flipkart big billion sale offers) में Pixel 8 पर जबरदस्‍त कटौती होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 75,999 रुपये में लॉन्च किया स्‍मार्टफोन आधे से भी कम कीमत में लिया जा सकता है। हालांकि यह फ्लैट डील नहीं है। कार्ड डिस्‍काउंट और एक्‍सचेंज बोनस जैसी डील्‍स के जरिए फोन को कम दाम में लिया जा सकेगा।  

रिपोर्ट के अनुसार, बिग बिलियन सेल में Google Pixel 8 स्‍मार्टफोन पर 36,750 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड 1500 रुपये तक छूट दी जाएगी। इसके अलावा 2500 रुपये तक की एक्‍सचेंज वैल्‍यू मिलेगी और 2 हजार रुपये का सुपर कॉइन डिस्‍काउंट भी लिया जा सकेगा। ये सभी ऑफर्स जोड़ दिए जाएं, तो फोन की कीमत 29,999 रुपये तक सिमट सकती है।  
 

Google Pixel 8 specifications 

Pixel 8 डुअल सिम स्मार्टफोन हैं, जिनमें Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2,000 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Google का खुद का Tensor G3 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप शामिल है। स्मार्टफोन में डुअल कैमरा है, जिसमें 8x सुपर-रेस डिजिटल जूम के साथ 50MP ऑक्टा-PD कैमरा और दूसरा ऑटोफोकस और मैक्रो क्षमताओं वाला 12MP सेंकडरी सेंसर है। Pixel 8 और 8 Pro दोनों में ऑटोफोकस सपोर्ट करने वाला 10.5MP सेल्फी कैमरा है।

हैंडसेट में कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi 6E, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.3, GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। वहीं, सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, साथ ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। Pixel 8 में 27W वायर्ड और 18W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,575mAh बैटरी मिलती है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
  3. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
  2. Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
  3. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
  4. Sony लाई पावरफुल HT-B500 साउंडबार, Dolby Atmos के साथ 3.1 चैनल सिस्टम, जानें कीमत
  5. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  6. Open AI लॉन्च करेगी खुद का स्मार्टफोन? कई Apps की हो सकती है छुट्टी!
  7. BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
  8. iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.