Google Pixel 7a और Pixel Fold इस दिन होंगे लॉन्च! स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें खासियतें

कथित तौर पर Google का प्लान Pixel 7a को Pixel Fold के साथ पेश करने का है। इसका प्री-ऑर्डर लॉन्च के दिन ही शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Google Pixel 7a पर काम कर रहा है।
  • आगामी Pixel फोन 10 मई, 2023 को दस्तक देने वाला है।
  • गूगल का नया Pixel 7a पहले से मौजूद Pixel 6a का अपग्रेड होने की संभावना है

Google Pixel 6a

Photo Credit: Google

Google कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Google Pixel 7a पर काम कर रहा है। हालांकि यह कोई फ्लैगशिप या हाई एंड स्मार्टफोन नहीं बल्कि गूगल की 7 सीरीज का सबसे किफायती पिक्सल फोन होने वाला है। बीते कुछ महीनों से गूगल के आगामी फोन के बारे में लीक्स और अफवाहों का दौर चल रहा है। Google I/O इवेंट 2023 जल्द ही आने वाला है, जो कि इस साल मई में आयोजित होने की उम्मीद है। कथित तौर पर Google का प्लान Pixel 7a को Pixel Fold के साथ पेश करने का है। इसका प्री-ऑर्डर लॉन्च के दिन ही शुरू हो जाएगा।
  आगामी Pixel फोन 10 मई, 2023 को दस्तक देने वाला है। इस दिन Google द्वारा अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O के दौरान अपने लेटेस्ट डिवाइसेज की घोषणा करने की उम्मीद है। आगामी डिवाइसेज में Google Pixel Fold, Pixel 7a और Pixel Tablet शामिल हैं। हाल ही में आई एक लीक के बदौलत पता चला है कि Pixel 7a इवेंट के तुरंत बाद प्री-ऑर्डर या खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Pixel 7a चारकोल, स्नो, सी और कोरल जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। दूसरी ओर जो लोग Pixel Fold खरीदने का सोच रहे हैं तो उन्हें थोड़ा इंतजार और करना हो सकता है, क्योंकि स्मार्टफोन 27 जून तक उपलब्ध नहीं हो सकता है। लीक के मुताबिक, उसके लिए प्री-ऑर्डर 10 मई से शुरू होंगे।
 

गूगल का नया Pixel 7a पहले से मौजूद Pixel 6a का अपग्रेड होने की संभावना है। Pixel 7a में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका फुल एचडी + रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो ऐसी उम्मीद है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX787 कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा, जिसके जरिए आसानी से हाई क्वालिटी वाली फोटो और वीडियो को कैप्चर किया जा सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा रियर में एक सिग्नेचर पिक्सल मेटालिक वाइजर जैसा कैमरा मॉड्यूल शामिल है। Pixel 7a प्रोसेसर के मामले में Google के कस्टम-डिजाइन Tensor G2 SoC पर चलेगा जो कि फास्ट परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। हालांकि बैटरी और चार्जिंग स्पीड के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं की गई है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB RAM होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67-rated design
  • Impressive cameras for photos
  • Vibrant OLED display
  • Stock Android 13 software
  • Bad
  • Plastic back is prone to scratches
  • 60Hz display does not feel fluid
  • Cannot handle heavy gaming
  • Recorded video needs work
  • Relatively slow charging, no wireless charging
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Valentine’s Sale: iPhone 17 से लेकर बजट Poco, Realme फोन्स तक, स्मार्टफोन्स पर धांसू डील्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
  2. आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
  3. Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक
  4. कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!
  5. Lava Bold N2 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. भेजो फोटो, खोलते ही गायब: Meta का नया Instants ऐप उड़ाएगा Snapchat की नींद!
  7. Tecno Pova Curve 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  8. Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G: 20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. Ferrari Luce इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का टीजर जारी, जानें कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
  10. Flipkart Valentine’s Sale: iPhone 17 से लेकर बजट Poco, Realme फोन्स तक, स्मार्टफोन्स पर धांसू डील्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.