Google Pixel 6 में फिर आ रही समस्या, यूजर्स को सेंसर और ऑटोरोटेट फीचर से शिकायत

Google Pixel 6 यूजर्स का कहना है कि फोन में ऑटोरोटेट और ऑटोमेटिक हॉरिजॉन्टल फोटोग्राफी जैसे फीचर्स ने काम करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2021 11:42 IST
ख़ास बातें
  • ऑटोरोटेट और ऑटोमेटिक हॉरिजॉन्टल फोटोग्राफी के फीचर्स में आ रही समस्या।
  • लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद हैंडसेट में नेटवर्क की समस्या।
  • Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro इस साल अक्टूबर में लॉन्च हुए थे।

यूजर्स ने कहा है कि लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद उनके Pixel 6 और Pixel 6 Pro फोन अक्सर नेटवर्क छोड़ जाते हैं।

Google Pixel 6 के यूजर्स को हैंडसेट में फिर से समस्या आ रही है। यूजर्स का कहना है कि फोन में ऑटोरोटेट और ऑटोमेटिक हॉरिजॉन्टल फोटोग्राफी जैसे फीचर्स ने काम करना बंद कर दिया है। कंपनी के सपोर्ट फोरम और Reddit पर यूजर्स ने इसे रिपोर्ट किया है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 6 और Pixel 6 Pro किसी भी समय सेंसर डेटा को रीड करना बंद कर देते हैं। एंड्रॉयड के दिसंबर पैच में अपडेट के बाद भी यूजर्स को यह समस्या आ रही है। हाल ही में गूगल ने  पिक्सल फोन्स के लिए दिसंबर 2021 का सिक्योरिटी अपडेट रिलीज किया था। 

Google Pixel 6 के कुछ यूजर्स का कहना है कि अपडेट के बाद लैंडस्केप फोटो के लिए कैमरा ऑटोमैटिक तरीके से रोटेट नहीं कर रहा है। कुछ यूजर्स का शिकायत है कि उनके पिक्सल 6 फोन बीच में सेंसर्स के डेटा को रीड करना बंद कर देते हैं। बहुत से यूजर ने बताया है कि वे इन फीचर्स को दोबारा शुरू करने के लिए अपने हैंडसेट को री-स्टार्ट भी नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, यह इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं है। 

Android Police की एक रिपोर्ट के अनुसार गूगल के इन लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के सॉफ्टवेयर में कई तरह के बग हैं। Google Pixel 6 के बारे में रिपोर्ट है कि यह इसके सेंसर्स जैसे जायरोस्कोप, एक्सीलरोमीटर और कम्पास का डेटा भी रीड नहीं कर पा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब सेंसर टेस्ट ऐप से इसको ट्रबलशूट किया जा रहा है तब भी सेंसर्स डेटा को वापस नहीं भेज रहे हैं। जबकि कुछ सेंसर्स का पब्लिकेशन ने टेस्ट किया और उन्हें काम करते हुए पाया गया। ये सेंसर हैं- बैरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, मैग्नोमीटर और एम्बियंट लाइट सेंसर। 

Pixel 6 और Pixel 6 Pro के यूजर्स की शिकायत है कि जब वे Google Maps जैसी नेविगेशन ऐप्स को इस्तेमाल करते हैं तो फोन सही दिशा भी नहीं दिखा पाता है। कम्पास नहीं होने के चलते सिस्टम मेन सेंसर के डेटा को भी नहीं रीड कर पाता है। फोन यह नहीं समझ पाता है कि उसे वर्टीकल पोजीशन में रखा गया है या हॉरिजॉन्टल। 
Advertisement

इसके अलावा Reddit पर कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की है कि लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद उनके Pixel 6 और Pixel 6 Pro फोन अक्सर नेटवर्क छोड़ जाते हैं। अभी तक गूगल ने कन्फर्म नहीं किया है कि समस्या क्या है और यह कब तक ठीक होगी।  
Advertisement

Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro को कंपनी ने इस साल अक्टूबर में चुनिंदा मार्केट्स में लॉन्च किया था। पिक्सल 6 की कीमत 599 डॉलर (लगभग 45000 रुपये), जबकि पिक्सल 6 प्रो की कीमत 899 डॉलर (लगभग 67,500 रुपये) से शुरू होती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

11.1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5003 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.